16 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘रामायण’ ट्रेलर लॉन्च से पहले रणबीर कपूर को हुआ आंखों का संक्रमण, इवेंट में पहनेंगे ‘काला चश्मा’

Ranbir Kapoor Contracts Conjunctivitis: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर कुछ ही दिनों में लॉन्च होने वाला है। हालांकि उससे पहले एक्टर को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल अभिनेता को आंखों का संक्रमण हो गया है, जिसकी वजह से अब वो इवेंट में काला चश्मा पहने हुए नजर आएंगे।
2 min read
Google source verification
Ranbir Kapoor Contracts Conjunctivitis

रणबीर कपूर को हुआ ,आंखो का संक्रमण (फोटो सोर्स- IMDb)

Ranbir Kapoor Contracts Conjunctivitis: निर्देशक नितेश तिवारी की मच अवेटेड फिल्म 'रामायण' के ट्रेलर लॉन्च से ठीक पहले अभिनेता रणबीर कपूर की तबीयत को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक रणबीर कपूर को कंजंक्टिवाइटिस यानी आंखों का संक्रमण हो गया है। हालांकि स्वास्थ्य संबंधी इस परेशानी के बावजूद अभिनेता अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट से पीछे नहीं हटेंगे और दिल्ली में आयोजित होने वाले फिल्म के भव्य लॉन्च इवेंट में शामिल होंगे।

बताया जा रहा है कि रणबीर कपूर को ये संक्रमण उनकी बेटी राहा से हुआ। पहले राहा की आंखों में संक्रमण हुआ था और उनकी देखभाल के दौरान रणबीर भी इसकी चपेट में आ गए। परिवार के करीबी सूत्रों का कहना है कि अभिनेता फिलहाल इलाज करा रहे हैं, लेकिन उन्होंने पहले से तय कार्यक्रम में शामिल होने का फैसला किया है।

काला चश्मा पहनकर दिख सकते हैं रणबीर

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, एहतियात के तौर पर रणबीर कपूर इवेंट में काला चश्मा पहनकर नजर आ सकते हैं, ताकि संक्रमण दूसरों तक न फैले और उनकी आंखों को तेज रोशनी से भी राहत मिल सके। रणबीर अपने काम के प्रति प्रतिबद्ध माने जाते हैं और इसी वजह से उन्होंने इस महत्वपूर्ण आयोजन में शामिल होने का निर्णय लिया है।

18 जुलाई को होगा 'रामायण' का भव्य ट्रेलर लॉन्च

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण' का ट्रेलर 18 जुलाई को नई दिल्ली के भारत मंडपम में लॉन्च किया जाएगा। इस मेगा इवेंट में निर्माता नमित मल्होत्रा समेत फिल्म की स्टारकास्ट के कई सदस्य मौजूद रहेंगे। हालांकि रावण की भूमिका निभा रहे यश और भगवान हनुमान का किरदार निभाने वाले सनी देओल कार्यक्रम में शामिल होंगे या नहीं, इस पर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में भी होगी फिल्म की प्रस्तुति

दिल्ली में ट्रेलर लॉन्च के बाद फिल्म की टीम 23 जुलाई को अमेरिका के प्रतिष्ठित सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में भी 'रामायण' की विशेष प्रस्तुति देगी। ये उपलब्धि हासिल करने वाली 'रामायण' दूसरी भारतीय फिल्म होगी। इससे पहले 'कल्कि 2898 AD' इस अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंच चुकी है। उम्मीद की जा रही है कि रणबीर कपूर, यश और निर्माता नमित मल्होत्रा वहां फिल्म का प्रतिनिधित्व करेंगे।

4000 करोड़ के बजट वाली फिल्म

रिपोर्ट्स के मुताबिक लगभग 4000 करोड़ रुपये के बजट में बन रही 'रामायण' भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल है। फिल्म का संगीत भी खास चर्चा में है, क्योंकि इसमें ऑस्कर विजेता संगीतकार हैंस जिमर और ए.आर. रहमान पहली बार साथ काम कर रहे हैं।

दो भागों में रिलीज होगी फिल्म

निर्माता नमित मल्होत्रा और यश की प्रोडक्शन कंपनी के सहयोग से बन रही 'रामायण' को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। पहला भाग दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में आएगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज होगा। फिल्म भगवान श्रीराम और रावण के बीच धर्म और अधर्म की महागाथा को आधुनिक तकनीक और भव्य विजुअल्स के साथ बड़े पर्दे पर प्रस्तुत करेगी।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग