बॉलीवुड

न कोई पंडित, ना फेरे रश्मिका और विजय की दूसरी शादी होगी कोडवा रिवाज में, जानें क्या है इसमें खास

Rashmika Mandanna And vijay deverakonda wedding: कोडवा रस्म एक पारंपरिक विवाह संस्कार है जो आंध्र प्रदेश और उसके आस-पास के क्षेत्रों में प्रचलित है। इसमें दूल्हा दुल्हन के बीच सामाजिक और धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार विभिन्न विधान किए जाते हैं, तो आईए जानें क्या है इसमें खास।

2 min read
Feb 26, 2026
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा (सोर्स: IMDb)

Rashmika Mandanna And vijay deverakonda wedding: साउथ एक्टर रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी कर ली है। कपल ने आज सुबह आंध्र प्रदेश की पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी की। बता दें, सीनियर जर्नलिस्ट श्रीधर पिल्लई ने सोशल मीडिया पर कपल को शादी की बधाई दी और बताया कि ये सेरेमनी सुबह 10:10 बजे हुई।

ये भी पढ़ें

Rashmika Vijay Wedding: ऑफिशियली विजय की पत्नी बनीं रश्मिका, पूरी हुईं शादी की सभी रस्में

विजय और रश्मिका शाम को भी कोडवा रिवाजों के मुताबिक

खबरों के मुताबिक, विजय और रश्मिका शाम को भी कोडवा रिवाजों के मुताबिक दूसरी शादी करेंगे। हालांकि, दोनों ने अभी तक अपनी शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की हैं। बता दें, शादी से पहले दोनों की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन हुई थी, जिसमें पूल पार्टी, क्रिकेट मैच, हल्दी और संगीत कार्यक्रम शामिल थे और सबसे मजेदार बात ये थी कि इस समारोह में रश्मिका ने अपने फिल्म 'पुष्पा 2' के फेमस गाने 'अंगारों सा' पर भी डांस किया।

इतना ही नहीं, शादी की घोषणा करते हुए विजय और रश्मिका ने एक प्यारा नोट भी शेयर किया था। जिसमें उन्होंने अपने फैंस को बताया कि वे दोनों 'वीरोश' नाम से जाने जाते हैं और उन्होंने अपने प्यार के लिए इस नाम को अपनाया है। उन्होंने सभी को धन्यवाद दिया और कहा कि फैंस उनका हमेशा हिस्सा रहेंगे।

कोडवा रस्म क्या है और क्या है इसमें खास

कोडावा वेडिंग (Kodava Wedding) कर्नाटक के कोर्ग यानी कूर्ग में रहने वाले कोडावा समुदाय की पारंपरिक शादी होती है, जिसे बहुत ही शाही, पारंपरिक और पुराने अंदाज के लिए जाना जाता है। इसमें उनकी संस्कृति, पहनावा और अलग-अलग रस्में देखने को मिलती है, जो इसे खास बनाती है। ये आम हिंदू शादियों से थोड़ी अलग होती है, जिसमें ना कोई पंडित होता है और ना फेरे होते है।

बता दें, कूर्ग शादियां में सिर्फ खाने-पीने और नाच-गाने तक सीमित नहीं होतीं, बल्कि इसमें एक दिलचस्प चीज ये होती है कि इन शादियों में आमतौर पर पंडित मंत्र नहीं पढ़ते, बल्कि परिवार के बड़े-बुज़ुर्ग ही रस्में करवाते हैं और पवित्र दीपक के सामने पूर्वजों को याद कर आशीर्वाद लेते है और दुल्हन खास तरीके से साड़ी पहनती है। तो वहीं, दूल्हा पारंपरिक पोशाक पहनता है। इसके अलावा शादी में चावल फेंककर आशीर्वाद लिया जाता है।

करीबी सदस्य और दोस्त मौजूद

शादी की मुख्य रस्म उदयपुर में हुई, जिसमें परिवार के करीबी सदस्य और दोस्त मौजूद थे। इसके बाद कपल ने 4 मार्च 2026 को हैदराबाद में शादी का रिसेप्शन रखा है, जहां कई बॉलीवुड और साउथ के सितारों के शामिल होने की उम्मीद है। बता दें, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को फैंस बड़ी उत्सुकता से देख रहे हैं और दोनों को शादी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं भी दे रहे हैं।

Updated on:
26 Feb 2026 01:51 pm
Published on:
26 Feb 2026 01:49 pm
Also Read
View All

अगली खबर