बॉलीवुड

रश्मिका-विजय की शादी के बीच उदयपुर पहुंचे कॉमेडियन जाकिर खान, कपल के लिए करेंगे परफॉर्म?

Zakir Khan Performance in Rashmika-Vijay Wedding: स्टैंड अप कॉेमेडियन जाकिर खान उदयपुर एयरपोर्ट पर नजर आए। ऐसे में अटकलें लगने लगी हैं कि जाकिर इवेंट में परफॉर्म करने वाले हैं।

2 min read
Feb 26, 2026
Zakir Khan in Zakir Khan Performance in Rashmika-Vijay Wedding (सोर्स- एक्स)

Zakir Khan Performance in Rashmika-Vijay Wedding: बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के चर्चित कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शाही शादी इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। उदयपुर की वादियों में हो रहे इस भव्य समारोह के बीच मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान की एंट्री ने भी फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। मंगलवार को जैसे ही जाकिर खान को उदयपुर एयरपोर्ट पर देखा गया, सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर तेज हो गया।

ये भी पढ़ें

रश्मिका-विजय की शादी में पहुंचे अल्लू अर्जुन और महेश बाबू? दूल्हा-दुल्हन संग दिया पोज, वायरल फोटो का सच आया सामने

उदयपुर में सेलेब्स का लगा जमावड़ा (Zakir Khan Performance in Rashmika-Vijay Wedding)

राजस्थान का खूबसूरत शहर उदयपुर इन दिनों पूरी तरह से रॉयल अंदाज में सजा हुआ है। झीलों के शहर में हो रही इस हाई-प्रोफाइल शादी को फैंस प्यार से 'विरोश' वेडिंग कह रहे हैं। सुबह से शुरू होने वाली पारंपरिक रस्मों के साथ-साथ शाम को भव्य आयोजन की तैयारियां भी जोरों पर हैं। आलीशान सजावट, थीम आधारित प्री-वेडिंग फंक्शन और फिल्मी मेहमानों की मौजूदगी ने इस समारोह को साल की सबसे चर्चित शादी बना दिया है।

एयरपोर्ट पर दिखे जाकिर खान (Zakir Khan Performance in Rashmika-Vijay Wedding)

ऑल-ब्लैक कैज़ुअल लुक में नजर आए जाकिर खान ने एयरपोर्ट पर मीडिया को हल्की मुस्कान के साथ अभिवादन किया और तुरंत रवाना हो गए। हालांकि उन्होंने अपने दौरे को लेकर कोई बयान नहीं दिया, लेकिन उनके पहुंचते ही ये कयास लगाए जाने लगे कि क्या वो शादी में खास परफॉर्मेंस देने वाले हैं?

जाकिर खान अपनी दिल छू लेने वाली और आम जिंदगी से जुड़ी कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में अगर वो इस शादी समारोह में मंच संभालते हैं तो मेहमानों के लिए यह किसी सरप्राइज़ से कम नहीं होगा।

शादी के बाद होंगे खास कार्यक्रम?

सूत्रों के मुताबिक, शादी की रात को खास कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है। संगीत और डांस परफॉर्मेंस के साथ कुछ सरप्राइज़ एक्ट भी हो सकते हैं। ऐसे में ज़ाकिर खान की मौजूदगी ने इन खबरों को और हवा दे दी है। हालांकि अब तक न तो कपल की ओर से और न ही ज़ाकिर की टीम से कोई आधिकारिक पुष्टि की गई है।

दो अलग-अलग वेडिंग सेरेमनी की चर्चा

खबरें ये भी हैं कि विजय और रश्मिका उदयपुर में दो अलग-अलग वेडिंग सेरेमनी आयोजित कर रहे हैं, जिनमें पारंपरिक और आधुनिक दोनों अंदाज देखने को मिल सकते हैं। फिल्म इंडस्ट्री और खेल जगत की कई जानी-मानी हस्तियों के इस समारोह में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

क्या होगा कॉमेडी का तड़का?

जाकिर खान का नाम जुड़ते ही ये शादी सिर्फ शाही नहीं, बल्कि मनोरंजन से भरपूर इवेंट बनती नजर आ रही है। अवर वो मंच पर आते हैं तो मेहमानों को रिश्तों, प्यार और शादी पर उनके खास अंदाज़ में चुटीले किस्से सुनने को मिल सकते हैं।

ये भी पढ़ें

न कोई पंडित, ना फेरे रश्मिका और विजय की दूसरी शादी होगी कोडवा रिवाज में, जानें क्या है इसमें खास
Updated on:
26 Feb 2026 02:43 pm
Published on:
26 Feb 2026 02:42 pm
Also Read
View All