बूंदी

फसल खराबे का जल्द सर्वे करवाकर दिलाओ मुआवजा

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर बूंदी किसान मोर्चा ने किसान संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष संदीप पुरोहित के नेतृत्व में जिला कलक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया।

less than 1 minute read
Aug 10, 2021
फसल खराबे का जल्द सर्वे करवाकर दिलाओ मुआवजा

फसल खराबे का जल्द सर्वे करवाकर दिलाओ मुआवजा
बूंदी. संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर बूंदी किसान मोर्चा ने किसान संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष संदीप पुरोहित के नेतृत्व में जिला कलक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया।
जिला कलक्टर को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें केंद्र की तानाशाह सरकार के रवैये पर आक्रोश व्यक्त किया। किसानों ने पेट्रोल, डीजल व घरेलू गैस की बढ़ती कीमतों पर आक्रोश जताया। उन्होंने बूंदी जिले में अतिवृष्टि से हुए फसल खराबे का जल्द सर्वे करवाकर मुआवजा दिलवाने और ग्रामीण क्षेत्र में हुए जानमाल के नुकसान का जल्द से जल्द मुआवजा दिलवाने की मांग रखी। इस दौरान किसान समन्वय समिति के संयोजक राजेंद्र जैन अजेता, किसान सभा के रामहेत बैरवा, कॉमरेड खलील, कॉमरेड गुलजार, किसान संघर्ष समिति बूंदी ब्लॉक अध्यक्ष अशोक सिंह, संघर्ष समिति प्रवक्ता आशुतोष शर्मा, ठीकरिया के दुर्गाशंकर शर्मा, हजारी लाल गुर्जर, बरूंधन उपसरपंच राधेश्याम सोलंकी, छोटू लाल बैरवा, वार्ड पंच सुखचैन सिंह, महावीर बैरवा, नाथू लाल बैरवा आदि मौजूद थेे।

Published on:
10 Aug 2021 06:52 pm
Also Read
View All