बूंदी

फिर दिखा पांच फीट लम्बा मगरमच्छ, कस्बेवासियों में दहशत

कस्बे के शिवनगर इलाके में गुरुवार रात को फिर से पांच फीट लम्बा मगरमच्छ दिखाई देने से लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

less than 1 minute read
Aug 13, 2021
फिर दिखा पांच फीट लम्बा मगरमच्छ, कस्बेवासियों में दहशत

फिर दिखा पांच फीट लम्बा मगरमच्छ, कस्बेवासियों में दहशत
कापरेन. कस्बे के शिवनगर इलाके में गुरुवार रात को फिर से पांच फीट लम्बा मगरमच्छ दिखाई देने से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार गुरुवार रात को कस्बेवासी त्रिलोक गुर्जर अपने साथियों के साथ ढाबे के लिए सामान लेकर जाते समय शिव नगर में मीणा छात्रावास परिसर के निकट मुख्य सडक़ पर मगरमच्छ दिखाई दिया। मगरमच्छ को देख युवक घबरा गए। बाद में युवकों ने दूर से मगरमच्छ का वीडियो बनाकर वायरल भी किया। साथ ही पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मामले से वन विभाग के कर्मचारियों को अवगत करवाते हुए रेस्क्यू करवाने के लिए कहा। जिस पर दोपहर बाद वन विभाग व घडिय़ाल अभयारण्य की टीम मौके पर पहुंची। वन रेंज अधिकारी देवीशंकर ने बताया कि पुलिस व आसपास की लोगों की सूचना के बाद टीम भेजकर शिवनगर व आसपास के खेतों में काफी तलाश किया गया, लेकिन नजर नहीं आया। जिससे कर्मचारी वापस लौट गए।

Published on:
13 Aug 2021 07:11 pm
Also Read
View All