बूंदी

सिपाहियों को प्रमोशन का तोहफा, दो से ज्यादा संतान वालों को भी मिलेगा लाभ

पुलिस महकमें में कांस्टेबलों के लिए खुशखबरी आई है। 2002 के बाद से पदोन्नति का इंतजार कर रहे सिपाहियों के लिए सरकार ने अब प्रमोशन का रास्ता खोल दिया है। हाल ही में पुलिस मुख्यालय ने हवलदार के 1100 छाया पद स्वीकृत किए हैं।

2 min read
Dec 06, 2025
पुलिस अधीक्षक कार्यालय

बूंदी. पुलिस महकमें में कांस्टेबलों के लिए खुशखबरी आई है। 2002 के बाद से पदोन्नति का इंतजार कर रहे सिपाहियों के लिए सरकार ने अब प्रमोशन का रास्ता खोल दिया है। हाल ही में पुलिस मुख्यालय ने हवलदार के 1100 छाया पद स्वीकृत किए हैं। आदेश में स्पष्ट है कि इस स्वीकृति से अब उन सिपाहियों के लिए पदोन्नति का रास्ता खुल गया है, जो दो से अधिक संतान के चलते हवलदार बनने से वंचित थे। पिछले कई साल से दो संतान नियम लागू होने से काफी संख्या में पुलिसकर्मियों की पदोन्नति अटकी हुई थी। ऐसे में इस आदेश से सिपाहियों के चेहरे खिल उठे है। वहीं पुलिस मुख्यालय से मिले आदेश के बाद पुुलिस विभाग ने इसको लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड बिपिन कुमार पाण्डेय ने आदेश जारी कर इस संबंध में सूचना मांगी है। हाड़ौती रैंज में 205 व बूंदी जिले में 30 पद सृजित है।

2002 में लगाई पदोन्नति पर रोक
पुलिस सूत्रों के अनुसार 1 जून 2002 के बाद से सरकार ने दो से अधिक संतान वाले कर्मचारियों के पदोन्नति पर रोक लगा दी थी, तब से अब तक इसका रास्ता नहीं खुला। ऐेसे में लंबे समय होने के बाद राज्य सरकार ने हाल ही में वर्ष 2023-24 में इस मसले पर राहत देते हुए दो से अधिक संतान पर पदोन्नति का रास्ता साफ कर प्रमोशन का तोहफा दिया। ऐसे में पुलिस मुख्यालय के आदेश के बाद अब इन छाया पदों पर जल्द ही पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

कई पुलिसकर्मी थे इंतजार में
राजस्थान पुलिस में दो संतान नियम के कारण कई पुलिसकर्मी वर्षों से पदोन्नति के इंतजार में बैठे हुए थे। पूर्व में कई बार पुलिस कार्मिक सरकार से छाया पद सृजित करने की मांग कर चुके है। एक कांस्टेबल ने बताया कि पद सृजित होने से वर्षों से रूकी हुई पदोन्नति का रास्ता खुलने के बाद कई कांस्टेबल सीनिरिटी इंस्पेक्टर बनेंगे।

इस संबंध में मुख्यालय से आदेश मिले है। नियमानुसार जल्द इसकी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बूंदी जिले में 30 पद सृजित हुए है।
राजेंद्र कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक, बूंदी

Published on:
06 Dec 2025 11:44 am
Also Read
View All

अगली खबर