
Adani Energy Solutions Share Price: स्टॉक मार्केट में गुरुवार को तेजी देखने को मिली है। कारोबारी सत्र के दौरान दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स 0.32 फीसदी या 248 रुपये की बढ़त के साथ 77,417 पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, एनएसई निफ्टी इस समय 0.22 फीसदी या 53 अंक की बढ़त के साथ 24,131 पर ट्रेड करता दिखा। निफ्टी नेक्स्ट 50 के शेयरों में इस समय सबसे अधिक तेजी एबीबी इंडिया, सीमेंस लिमिटेड, हुंडई मोटर, अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस और लोढ़ा डेवलपर्स के शेयरों में देखने को मिली।
एबीबी इंडिया का शेयर निफ्टी नेक्स्ट 50 के टॉप गेनर्स में सबसे ऊपर दिखाई दिया। दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर एबीबी इंडिया का शेयर 8.21 फीसदी या 591 रुपये की बढ़त के साथ 7,796 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने 1 वीक में 14.27 फीसदी, एक महीने में 11 फीसदी और 1 साल में 40.39 फीसदी रिटर्न दिया है। इस शेयर का पीई 99.32 पर है।
यह शेयर दोपहर 12 बजकर 37 मिनट पर 3.76 फीसदी या 134 रुपये की बढ़त के साथ 3,706 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने 1 वीक में 6.67 फीसदी, 1 महीने में 1.96 फीसदी और 1 साल में 20.04 फीसदी रिटर्न दिया है। इस शेयर का पीई 100.63 है।
हुंडई मोटर का शेयर दोपहर 12 बजकर 41 मिनट पर 2.32 फीसदी या 46 रुपये की बढ़त के साथ 2049.30 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने 1 वीक में 6.41 फीसदी, 1 महीने में 3.79 फीसदी और 1 साल में -4.04 फीसदी रिटर्न दिया है। इस शेयर का पीई 29.96 पर है।
यह शेयर दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर 2.36 फीसदी या 39 रुपये की बढ़त के साथ 1717.60 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने 1 वीक में 6.01 फीसदी, 1 महीने में 15.06 फीसदी और 1 साल में 95.72 फीसदी रिटर्न दिया है। इस शेयर का पीई 84.24 पर है।
लोढ़ा डेवलपर्स का शेयर दोपहर 12 बजकर 48 मिनट पर 1.95 फीसदी या 22 रुपये की बढ़त के साथ 1185.05 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने 1 वीक में 0.70 फीसदी, 1 महीने में 26.21 फीसदी और 1 साल में -17.80 फीसदी रिटर्न दिया है। इस शेयर का पीई 33.94 पर है।