कारोबार

Info Edge का शेयर 13% उछला, Swiggy, Rites और Physicswallah के स्टॉक्स में भी भारी खरीदारी, जानिए 1 महीने का रिटर्न

Swiggy Share Price Rise: निफ्टी 500 पैक में सबसे अधिक तेजी इन्फो एज इंडिया के शेयर में 13.40 फीसदी देखने को मिली। इसके अलावा राइट्स, फिजिक्सवाला, स्विगी और एजिस वोपक के शेयर में भी भारी खरीदारी देखी गई।
2 min read
Jul 07, 2026
Swiggy Share Price Rise
Swiggy के Share में तेजी देखी गई है। (PC: AI)

Aegis Vopak Terminals Share Price Rise: भारतीय शेयर बाजार आज मंगलवार को मामूली बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है। दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स 0.13 फीसदी या 93 अंक की बढ़त के साथ 78,378 पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, एनएसई निफ्टी 0.12 फीसदी या 30.50 अंक बढ़कर 24,460 पर ट्रेड करता दिखा। इस समय निफ्टी 500 पैक के टॉप गेनर्स में इन्फो एज, राइट्स, फिजिक्सवाला, स्विगी और जुबिलेंट फूड जैसे शेयर दिखाई दिए। आइए जानते हैं कि इन शेयरों ने बीते 1 हफ्ते और 1 महीने में कितना रिटर्न दिया है।

कंपनी का नामशेयर मेंतेजी (%)शेयर प्राइस (₹)1 हफ्ते का रिटर्न1 महीने का रिटर्न
इन्फो एज इंडिया (Info Edge India)13.40%₹1162.5017.61%16.36%
राइट्स (Rites)10.91%₹239.7212.92%9.72%
फिजिक्सवाला (Physicswallah)8.32%₹146.2214.15%37.93%
एजिस वोपक टर्मिनल्स (Aegis Vopak)6.67%₹298.6320.35%48.51%
स्विगी (Swiggy)6.22%₹263.809.10%4.2%

इन्फो एज इंडिया (Info Edge India Share Price)

इन्फो एज के शेयर में भारी खरीदारी देखी जा रही है। मंगलवार दोपहर यह शेयर 13.40 फीसदी या 137.35 रुपये की बढ़त के साथ 1162.50 रुपये पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इस शेयर ने 1 हफ्ते में 17.61 फीसदी, 1 महीने में 16.36 फीसदी और 3 महीने में 14.36 फीसदी रिटर्न दिया है। यह शेयर 50.92 के पीई पर ट्रेड कर रहा है। इस शेयर का 52 वीक हाई 1489 रुपये और 52 वीक लो 908.30 रुपये है।

राइट्स शेयर (Rites Share Price)

यह शेयर 10.91 फीसदी या 23.57 रुपये की बढ़त के साथ 239.72 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने 1 हफ्ते में 12.92 फीसदी, 1 महीने में 9.72 फीसदी और 3 महीने में 20.44 फीसदी रिटर्न दिया है। यह शेयर 26.50 के पीई पर ट्रेड कर रहा है। इस शेयर का 52 वीक हाई 287 रुपये है और 52 वीक लो 175 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 11,127.42 हजार करोड़ रुपये है।

फिजिक्सवाला (Physicswallah Share Price)

फिजिक्सवाला का शेयर 8.32 फीसदी या 11.24 रुपये की बढ़त के साथ 146.22 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने 1 हफ्ते में 14.15 फीसदी, 1 महीने में 37.93 फीसदी और 3 महीने में 49.14 फीसदी रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप 40,150.08 करोड़ रुपये है। वहीं कंपनी का पीई -1,786.51 है।

स्विगी (Swiggy Share Price)

स्विगी का शेयर 6.22 फीसदी या 15.44 रुपये की बढ़त के साथ 263.80 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने 1 हफ्ते में 9.10 फीसदी, 1 महीने में 4.2 फीसदी और 3 महीने में -3.04 फीसदी रिटर्न दिया है। इस शेयर का पीई रेश्यो -17.53 है। वहीं, मार्केट कैप 72,389.22 करोड़ रुपये है। इस शेयर का 52 वीक हाई 474 रुपये और 52 वीक लो 235.75 रुपये है।

एजिस वोपक टर्मिनल्स शेयर (Aegis Vopak Terminals Share Price)

यह शेयर 6.67 फीसदी या 18.66 रुपये बढ़कर 298.63 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने 1 हफ्ते में 20.35 फीसदी, 1 महीने में 48.51 फीसदी और 3 महीने में 61.83 फीसदी रिटर्न दिया है। शेयर 131.51 पीई पर ट्रेड कर रहा है। इस शेयर का 52 वीक हाई 302 रुपये और 52 वीक लो 158 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 30,518.52 करोड़ रुपये है।

Updated on:
07 Jul 2026 05:33 pm
Published on:
07 Jul 2026 03:31 pm