कारोबार

Dixon Tech और Swan Energy समेत इन शेयरों में दिखी अच्छी खरीदारी, 3 महीने में दिया 80% तक रिटर्न

Welspun Corp Share ने 3 महीने में 80.57 फीसदी रिटर्न दिया है। इस शेयर का पीई 25.28 है। वहीं, Aegis Vopak के शेयर ने 3 महीने में 64.27 फीसदी रिटर्न दिया है।
2 min read
Jul 06, 2026
Aegis Vopak Terminals Share
Aegis Vopak Share ने 3 महीने में 64.27 फीसदी रिटर्न दिया है। (PC: AI)

Allied Blenders Share Rise: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को अच्छी खासी तेजी देखी जा रही है। दोपहर 3 बजे बीएसई सेंसेक्स 0.69 फीसदी या 535 अंक की बढ़त के साथ 78,299 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, एनएसई निफ्टी इस समय 0.67 फीसदी या 162 अंक की बढ़त के साथ 24,433 पर ट्रेड करता दिखा। आज सबसे अधिक तेजी ऑटो, रियल एस्टेट, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयरों में देखने को मिली। आइए जानते हैं कि निफ्टी नेक्स्ट 500 के टॉप गेनर्स में कौन कौन-से शेयर शामिल दिखे।

एजिस वोपाक टर्मिनल्स शेयर (Aegis Vopak Terminals Share)

यह शेयर सोमवार दोपहर 3 बजे 8.71 फीसदी की बढ़त के साथ 279 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। यह शेयर निफ्टी 500 का टॉप गेनर बना हुआ था। इस शेयर ने एक हफ्ते में 20 फीसदी, एक महीने में 46.94 फीसदी और 3 महीने में 64.27 फीसदी रिटर्न दिया है। इस शेयर का पीई रेश्यो 134.38 है। इस शेयर का 52 वीक हाई 302 रुपये और 52 वीक लो 158 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 31,178.88 करोड़ रुपये है।

वेल्सपून कॉर्पोरेशन (Welspun Corp Share)

यह शेयर 7.36 फीसदी या 105 रुपये की बढ़त के साथ 1545.20 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शयर ने 1 हफ्ते में 3.1 फीसदी, 1 महीने में 12.15 फीसदी और 3 महीने में 80.57 फीसदी रिटर्न दिया है। इस शेयर का पीई रेश्यो 25.28 है। इस शेयर का 52 वीक हाई 1560 रुपये और 52 वीक लो 710 रुपये है।

एलाइड ब्लेंडर्स (Allied Blenders & Distillers Share)

यह शेयर 7.45 फीसदी या 48 रुपये की बढ़त के साथ 703 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने 1 हफ्ते में 6.39 फीसदी, 1 महीने में 20.83 फीसदी और 3 महीने में 64.13 फीसदी रिटर्न दिया है। इस शेयर का 52 वीक हाई 711.70 रुपये और 52 वीक लो 382.10 रुपये है।

स्वान एनर्जी (Swan Energy Share)

स्वान एनर्जी का शेयर 7.27 फीसदी या 22.61 रुपये की बढ़त के साथ 333.50 रुपये पर पहुंच गया है। इस शेयर ने 1 हफ्ते में 6.08 फीसदी, 1 महीने में 6.12 फीसदी और 3 महीने में 5.34 फीसदी रिटर्न दिया है।

डिक्सन टेक्नोलॉजी (Dixon Technologies Share)

डिक्सन टेक्नोलॉजी का शेयर 6.81 फीसदी या 848 रुपये की बढ़त के साथ 13,304 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने 1 हफ्ते में 11.92 फीसदी, 1 महीने में 15.57 फीसदी और 3 महीने में 32.01 फीसदी रिटर्न दिया है। इस शेयर का 52 वीक हाई 18,471 रुपये और 52 वीक लो 9600 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 80,136.89 करोड़ रुपये है।

Updated on:
06 Jul 2026 04:03 pm
Published on:
06 Jul 2026 04:00 pm