कारोबार

Flight Status Updates: इंडिगो की 500 से ज्यादा उड़ानें रद्द, स्पाइसजेट और एयर इंडिया की भी कई फ्लाइट्स रदद, क्या आज खुला है दुबई एयरस्पेस?

Flight Status Updates: मिडिल ईस्ट में युद्ध के हालात के चलते वहां से भारतीयों को वापस लाने के लिए एयर इंडिया, इंडिगो, स्पाइसजेट और अकासा एयर स्पेशल फ्लाइट्स चला रही हैं।

2 min read
Mar 04, 2026
इंडिगो की 500 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द हैं। (PC: AI)

Flight Status Updates: अमेरिका, ईरान और इजराइल से जुड़े युद्ध के कारण मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के चलते 4 मार्च को क्षेत्र के अधिकांश एयरस्पेस अब भी बंद या सीमित रूप से खुले हुए हैं। हालांकि, कुछ एयरलाइंस विशेष परिस्थितियों में दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और हमाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट जैसे हवाई अड्डों से अपनी उड़ानें संचालित कर रही हैं। भारत सरकार ने अपने ताजा अपडेट में बताया कि भारतीय एयरलाइंस ने 4 मार्च को 58 उड़ानें संचालित करने की पहल की है।

ये भी पढ़ें

Gold Price Today: होली के रंग में झूमा सोना, उधर चांदी में जबरदस्त उछाल, जान लीजिए भाव

चलाई जा रहीं स्पेशल फ्लाइट्स

एयर इंडिया, इंडिगो, स्पाइसजेट और अकासा एयर मिडिल ईस्ट में फंसे यात्रियों को भारत वापस लाने के लिए कई विशेष उड़ानें चला रही हैं। ये फ्लाइट्स दुबई, फुजैराह और कुछ अन्य खाड़ी शहरों से उड़ान भरेंगी और नई दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोच्चि, अहमदाबाद और तिरुवनंतपुरम सहित कई शहरों में उतरेंगी।

हालांकि, अधिकारियों ने यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। यात्रियों से कहा गया है कि वे DXB या DWC एयरपोर्ट पर तब तक न जाएं, जब तक उनकी एयरलाइन उनसे सीधे संपर्क कर कन्फर्म डिपार्चर टाइम की जानकारी न दे।

इंडिगो की 500 से ज्यादा उड़ानें रद्द

इंडिगो ने बुधवार को एक स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, “ईरान और मिडिल ईस्ट के ऊपर बदलती एयरस्पेस पाबंदियों को देखते हुए 28 फरवरी 2026 से 3 मार्च 2026 के बीच मिडिल ईस्ट और कुछ अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए 500 से अधिक उड़ानें रद्द की गई हैं। इस स्थिति पर हम लगातार नजर बनाए हुए हैं।”

क्या आज दुबई का एयरस्पेस खुला है?

आज दुबई का एयरस्पेस आंशिक रूप से खुला है और यहां केवल कुछ चुनिंदा कमर्शियल फ्लाइट्स ही संचालित हो रही हैं।

एमिरेट्स, एतिहाद और इंडिगो फ्लाइट स्टेटस

एमिरेट्स और इंडिगो आज कुछ उड़ानें संचालित कर रही हैं और अपनी वेबसाइट पर लगातार अपडेट जारी कर रही हैं। वहीं, एतिहाद एयरवेज ने बताया कि 4 मार्च को अबू धाबी से उसकी निर्धारित उड़ानें रद्द रहेंगी। एयरलाइन ने कहा, “यूएई के अधिकारियों के समन्वय से कुछ रीपोजिशनिंग, कार्गो और रिपैट्रिएशन फ्लाइट्स संचालित की जा सकती हैं।”

दिल्ली एयरपोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा, “मिडिल ईस्ट की मौजूदा स्थिति के कारण कुछ पश्चिम की ओर जाने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में देरी या शेड्यूल में बदलाव हो सकता है। यात्रियों को एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी एयरलाइन से नवीनतम फ्लाइट अपडेट जरूर जांच लेना चाहिए।”

ये भी पढ़ें

Stock Market Crash: मिडिल ईस्ट में युद्ध से शेयर बाजार में कोहराम! सेंसेक्स 1800 पॉइंट टूटा, निवेशकों को 12 लाख करोड़ का नुकसान

Published on:
04 Mar 2026 12:15 pm
Also Read
View All

अगली खबर