4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Price Today: होली के रंग में झूमा सोना, उधर चांदी में जबरदस्त उछाल, जान लीजिए भाव

Gold Price Today: सोने-चांदी में जबरदस्त सेफ हैवन डिमांड देखने को मिल रही है। इसके चलते कीमतों में आज भी भारी उछाल है। चांदी फिर से 3 लाख के करीब पहुंचती दिख रही है।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Mar 04, 2026

Gold Price Today

सोने में भारी तेजी देखी जा रही है। (PC: AI)

Gold Price Today: सोने की कीमतों में आज बुधवार को तेजी देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में भाव हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे हैं। बुधवार सुबह एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का भाव 1.26 फीसदी या 2025 रुपये की बढ़त के साथ 1,63,133 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के चलते निवेशक जोखिम भरे बाजारों से बिकवाली कर रहे हैं और सेफ हैवन एसेट्स में निवेश कर रहे हैं। ऐसे में सोने-चांदी की कीमतों में भारी खरीदारी देखी जा रही है।

चांदी में जबरदस्त तेजी

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी आज भारी तेजी देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में भी चांदी भारी बढ़त के साथ ट्रेड करती दिखी है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार में चांदी का भाव 2.37 फीसदी या 6,283 रुपये की बढ़त के साथ 2,71,601 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में भी आज तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक भाव बुधवार सुबह 0.83 फीसदी या 42.60 डॉलर की बढ़त के साथ 5,166.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 1.39 फीसदी या 70.59 डॉलर की बढ़त के साथ 5,159.42 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

चांदी की वैश्विक कीमतों में भारी-भरकम तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव 1.47 फीसदी या 1.23 डॉलर की बढ़त के साथ 84.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 3.52 फीसदी या 2.89 डॉलर की बढ़त के साथ 84.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।