2 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Share Market Holiday: शेयर बाजार में कब होगी होली की छुट्टी? MCX पर कब नहीं होगा कारोबार, देखिए छुट्टियों की लिस्ट

Share Market Holiday: शेयर बाजार में मंगलवार को कोई कामकाज नहीं होगा। बीएसई और एनएसई पर इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स और सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (SLB) सेगमेंट में ट्रेडिंग बंद रहेगी।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Mar 02, 2026

Share Market Holiday

शेयर बाजार 3 मार्च को बंद रहेगा। (PC: AI)

Share Market Holiday: इस बार होली और धुलंडी की तारीख को लेकर लोगों में काफी असमंजस की स्थिति है। ऐसे में लोग यह भी जानना चाहते हैं कि शेयर बाजार में होली की छुट्टी कब रहेगी। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के हॉलीडे कैलेंडर के अनुसार, शेयर बाजार मंगलवार, 3 मार्च 2026 को बंद रहेंगे। इस दिन इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स और सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (SLB) सेगमेंट में किसी भी तरह का ट्रेडिंग या सेटलमेंट कार्य नहीं होगा। दोनों एक्सचेंजों पर नियमित कारोबार बुधवार, 4 मार्च 2026 से फिर शुरू होगा।

होली के बाद मार्च महीने में दो और दिन शेयर बाजार की छुट्टी आ रही है। 26 मार्च को राम नवमी के चलते शेयर बाजार में कामकाज नहीं होगा। वहीं, 31 मार्च को महावीर जयंती के चलते बाजार बंद रहेंगे। इसके बाद अप्रैल में 3 तारीख को गुड फ्राइडे और 14 तारीख को डॉ बाबा साहब अंबेडकर जयंती के चलते शेयर बाजार बंद रहेगा। मई में भी शेयर बाजार की 2 छुट्टियां आ रही हैं। 1 मई को महाराष्ट्र डे के चलते और 28 मई को बकरी ईद के चलते बाजार बंद रहेंगे।

क्रम संख्यातारीखदिनअवसर / कारणबाजार स्थिति
13 मार्च 2026मंगलवारहोलीबंद
226 मार्च 2026गुरुवारराम नवमीबंद
331 मार्च 2026मंगलवारमहावीर जयंतीबंद
43 अप्रैल 2026शुक्रवारगुड फ्राइडेबंद
514 अप्रैल 2026मंगलवारडॉ. बाबा साहब अंबेडकर जयंतीबंद
61 मई 2026शुक्रवारमहाराष्ट्र डेबंद
728 मई 2026गुरुवारबकरी ईदबंद

कमोडिटी मार्केट में कब होगी होली की छुट्टी?

कमोडिटी मार्केट में मंगलवार को सुबह का सत्र बंद रहेगा, लेकिन मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) अपना शाम का सत्र खुला रखेगा। यह सत्र शाम 5:00 बजे से रात 11:55 बजे तक चलेगा। इसके विपरीत, भारत का प्रमुख कृषि कमोडिटी प्लेटफॉर्म नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (NCDEX) पूरे दिन बंद रहेगा।

आज बाजार में दिख रही भारी मंदी

सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। सोमवार दोपहर बीएसई सेंसेक्स 1.81 फीसदी या 1474 अंक की गिरावट के साथ 79,812 पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, एनएसई निफ्टी इस समय 1.80 फीसदी या 455 अंक की गिरावट के साथ 24,723 पर ट्रेड करता दिखा।