कारोबार

Atharva Polyplast और Sampark India के शेयर में लगा अपर सर्किट, उधर Kratikal Tech 42% प्रीमियम पर हुआ लिस्ट

Sampark India Logistics के शेयर में प्रीमियम पर हुई लिस्टिंग के बाद 5 फीसदी का अपर सर्किट लग गया है। आईपीओ में पैसा लगाने वालों को अब तक 11.25 फीसदी का फायदा हो चुका है। वहीं, क्रैटिकल टेक के शेयर में लोअर सर्किट लगा है।
2 min read
Jul 07, 2026
Sampark India share
Sampark India के शेयर में अपर सर्किट लगा है। (PC: AI)

Kratikal Tech Share Listing: भारतीय शेयर बाजार में आज 3 शेयरों की लिस्टिंग हुई है। ये तीनों शेयर प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए हैं। इनमें से 2 शेयरों में लिस्टिंग के बाद अपर सर्किट लग गया, जिससे आईपीओ में पैसा लगाने वालों को अच्छा मुनाफा होता दिख रहा है। अर्थव पॉली प्लास्ट का शेयर 15 फीसदी प्रीमियम पर, क्रैटिकल टेक का शेयर 42.22 फीसदी प्रीमियम पर और संपर्क इंडिया लॉजिस्टिक्स का शेयर आज 5.95 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हुआ है।

Atharva Polyplast Share

अर्थव पॉली प्लास्ट का शेयर आज मंगलवार को प्रीमियम के साथ स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट हुआ है। यह शेयर बीएसई पर 15 फीसदी प्रीमियम के साथ 69 रुपये पर लिस्ट हुआ है। लिस्टिंग के बाद इस शेयर में अच्छी खरीदारी आई और इसमें 5 फीसदी का अपर सर्किट लग गया। इससे यह शेयर 72.45 रुपये पर पहुंच गया है। इस तरह आईपीओ में पैसा लगाने वालों को अब तक 20.75 फीसदी का फायदा हो चुका है। कंपनी का मार्केट कैप 122.08 करोड़ रुपये है। यह आईपीओ 30 जून से 2 जुलाई के बीच खुला था और 10.74 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

कंपनी का नामप्रीमियम (प्रतिशत)लिस्टिंग प्राइस (रुपये)करंट स्टेटस / सर्किट की जानकारी
अथर्व पॉली प्लास्ट (Atharva Polyplast)15%₹69लिस्टिंग के बाद 5% का अपर सर्किट लगा (कीमत: ₹72.45)
क्रैटिकल टेक (Kratikal Tech)42.22%₹192लिस्टिंग के बाद मुनाफावसूली, 5% का लोअर सर्किट लगा (कीमत: ₹182.40)
संपर्क इंडिया लॉजिस्टिक्स (Sampark India Logistics)5.95%₹89लिस्टिंग के बाद 5% का अपर सर्किट लगा (कीमत: ₹93.45)

Kratikal Tech Share

क्रैटिकल टेक का शेयर आज बीएसई पर 42.22 फीसदी के प्रीमियम के साथ 192 रुपये पर लिस्ट हुआ है। आईपीओ में शेयर प्राइस 135 रुपये रखा गया था। हालांकि, लिस्टिंग के बाद शेयर में मुनाफावसूली देखने को मिली और दोपहर 12 बजे इसमें 5 फीसदी का लोअर सर्किट लगा दिखाई दिया। इससे शेयर प्राइस घटकर 182.40 रुपये रह गई। कंपनी का आईपीओ 205.08 गुना सब्सक्राइब हुआ था। यह आईपीओ 30 जून को खुला था और 2 जुलाई को बंद हुआ।

Sampark India Logistics Share

संपर्क इंडिया लॉजिस्टिक्स का शेयर आज 5.95 फीसदी प्रीमियम के साथ 89 रुपये पर लिस्ट हुआ है। लिस्टिंग के बाद इस शेयर में खरीदारी आई और 5 फीसदी का अपर सर्किट लग गया। इससे शेयर 93.45 रुपये पर पहुंच गया है। आईपीओ में पैसा लगाने वालों को अब तक 11.25 फीसदी का फायदा हो चुका है। यह आईपीओ 4.67 गुना सब्सक्राइब हुआ था। यह आईपीओ 30 जून से 2 जुलाई के बीच खुला था।

Updated on:
07 Jul 2026 01:12 pm
Published on:
07 Jul 2026 01:07 pm