
EPF Balance Check: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के करोड़ों सदस्यों के लिए बड़ी राहत की खबर है। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया के मुताबिक, 15 जुलाई तक 3.4 करोड़ से अधिक EPF खातों में 1.44 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का सालाना ब्याज जमा करने की प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है।
इस बार नए पोर्टल के जरिए ब्याज ऑटो-प्रोसेस किया जा रहा है, जबकि पहले यह राशि अक्टूबर या नवंबर में जमा होती थी। आप EPF सदस्य हैं, तो चार आसान तरीकों से अपने खाते का बैलेंस और ब्याज की जानकारी चेक कर सकते हैं।
केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि यह पक्का करने के लिए कि किसी भी खाते में गलत ब्याज न जाए, अभी फील्ड वेरिफिकेशन चल रहा है। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद, 15 जुलाई तक 3.4 करोड़ से ज्यादा ईपीएफ खातों में 1.44 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का ब्याज जमा हो जाएगा। पहले ब्याज की रकम दरों की घोषणा के बाद अक्टूबर या नवंबर में जमा की जाती थी। सरकार का कहना है कि नए डिजिटल सिस्टम की मदद से ब्याज जमा करने की प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक तेज और पारदर्शी हो गई है।
श्रम मंत्री के अनुसार, 8.25% ब्याज ऑटो-प्रोसेसिंग सिस्टम के जरिए खातों में भेजा जा रहा है। फील्ड वेरिफिकेशन पूरा होते ही 15 जुलाई तक यह राशि सदस्यों के खातों में दिखाई देने लगेगी। पहले ब्याज अक्टूबर-नवंबर में जमा होता था, लेकिन नए सिस्टम से प्रक्रिया काफी तेज हो गई है।
EPFO ने अपना पूरा सिस्टम केंद्रीकृत कर दिया है। अब नौकरी बदलने पर PF खाता ऑटो-ट्रांसफर होगा और किसी एक क्षेत्रीय कार्यालय पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं होगी। सदस्य देश में कहीं से भी पासबुक, क्लेम स्टेटस और पेंशन से जुड़ी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।
ब्याज जमा होने के बाद सदस्य चार आसान तरीकों से अपना PF बैलेंस देख सकते हैं।
सबसे पहले EPFO मेंबर पासबुक पोर्टल पर जाएं। वहां अपना UAN, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज कर लॉग इन करें। आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आए OTP से सत्यापन करें। इसके बाद संबंधित मेंबर आईडी चुनें और 'व्यू पासबुक' पर क्लिक करें। पर क्लिक करें। यहां आपको जमा राशि, ब्याज और अन्य विवरण दिखाई देंगे।
मोबाइल में UMANG ऐप डाउनलोड करें। ऐप खोलकर सर्विसेज → सोशल सिक्योरिटी → ईपीएफओ में जाएं। इसके बाद एम्प्लॉयी सेंट्रिक सर्विसेज के तहत व्यू पासबुक विकल्प चुनें। अपना UAN दर्ज करें और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP से लॉग इन करें। फिर जिस नियोक्ता का अकाउंट देखना चाहते हैं, उसे चुनें। आपकी पूरी EPF पासबुक स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी।
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से EPFOHO UAN ENG लिखकर 77382 99899 पर SMS भेजें। यहां ENG की जगह अपनी पसंद की भाषा का कोड लिखा जा सकता है, जैसे हिंदी, पंजाबी आदि। इसके बाद आपको SMS के जरिए PF खाते की जानकारी मिल जाएगी।
अगर आपका मोबाइल नंबर UAN से लिंक है तो 9966044425 पर मिस्ड कॉल दें। दो रिंग के बाद कॉल अपने आप कट जाएगी। इसके बाद EPFO की ओर से एक SMS भेजा जाएगा, जिसमें आपके PF खाते की जानकारी उपलब्ध होगी।