5 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘टीएमसी के विधायकों और सांसदों के साथ नौकर जैसा बर्ताव’, भाजपा ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना

BJP vs TMC: टीएमसी में जारी अंदरूनी कलह के बीच बीजेपी नेता राहुल सिन्हा ने ममता बनर्जी पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी के विधायकों और सांसदों के साथ नौकरों जैसा व्यवहार किया गया।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Saurabh Mall

Jul 05, 2026

MAMTA BANARJEE

फोटो में टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी और बीजेपी नेता राहुल सिन्हा (सोर्स: आईएएनएस)

West Bengal Politics: पश्चिम बंगाल की राजनीति में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर जारी अंदरूनी कलह के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पार्टी नेतृत्व पर बड़ा हमला बोला है। भाजपा के वरिष्ठ नेता राहुल सिन्हा ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी ने टीएमसी के विधायकों और सांसदों के साथ नौकरों जैसा व्यवहार किया। उन्होंने दावा किया कि पार्टी के कई नेता अपनी आत्मसम्मान की वजह से टीएमसी छोड़ रहे हैं।

'अभिषेक बनर्जी के स्वागत के लिए खड़े होने का फरमान था'

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान राहुल सिन्हा ने कहा कि चुनाव में हार के बाद टीएमसी की एक बैठक हुई थी, जिसमें नेताओं को निर्देश दिया गया कि जब अभिषेक बनर्जी बैठक में आएं तो सभी खड़े होकर उनका स्वागत करें और उनके जाने पर भी सभी खड़े हों।

राहुल सिन्हा ने आरोप लगाया कि टीएमसी के कई विधायक और सांसद लंबे समय से अपमान सह रहे थे। उन्होंने कहा कि सत्ता में रहने की वजह से वे चुप थे, लेकिन अब जब सत्ता नहीं रही तो कई नेताओं ने पार्टी छोड़ने का फैसला कर लिया।

टीएमसी में बढ़ी अंदरूनी कलह

राहुल सिन्हा का बयान ऐसे समय आया है, जब हालिया चुनावी झटकों के बाद टीएमसी के भीतर असंतोष की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेता संगठन की कार्यशैली और फैसले लेने की प्रक्रिया पर सवाल उठा चुके हैं।

इस बीच शनिवार को टीएमसी को बड़ा झटका लगा, जब पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया।

चंद्रिमा भट्टाचार्य ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा

चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ममता बनर्जी को भेजे अपने इस्तीफे में कहा कि वह जून 2026 में मिले प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी के बैंक खातों की अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता और चुनाव आयोग के समक्ष ममता बनर्जी की अधिकृत प्रतिनिधि की जिम्मेदारी भी छोड़ दी।

इस्तीफे से पहले कोलकाता स्थित टीएमसी के प्रदेश कार्यालय को लेकर भी विवाद सामने आया। रिपोर्टों के मुताबिक, पार्टी के एक बागी गुट द्वारा कार्यालय पर कब्जे की खबरों के बाद भवन के मालिक ने कार्यालय को अंदर से बंद कर दिया। इस घटनाक्रम ने टीएमसी के भीतर जारी खींचतान की चर्चाओं को और तेज कर दिया है।