5 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai Rain: मुंबई एयरपोर्ट पर बढ़ी यात्रियों की परेशानी, IndiGo की 4 उड़ानें रद्द, 13 विमान डायवर्ट

मुंबई एयरपोर्ट पर रनवे संचालन एक घंटे के लिए बंद रहने से कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं। 13 विमानों को दूसरे एयरपोर्ट की ओर भेजा गया।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Rahul Yadav

image

Mukul Kumar

Jul 05, 2026

Indigo

इंडिगो की फ्लाइट। (Image-X/@IndiGo6E)

Mumbai Airport Flight Cancelled: मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश का असर हवाई सेवाओं पर भी देखने को मिल रहा है। खराब मौसम के चलते एयरपोर्ट पर उड़ान संचालन प्रभावित हुआ है। रनवे करीब एक घंटे तक बंद रहा, जिसके कारण इंडिगो की 4 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जबकि 13 विमानों को दूसरे एयरपोर्ट की ओर भेजा गया।

टर्मिनल में फंसे लोग

रनवे बंद रहने के दौरान हवाई अड्डे का पूरा सिस्टम थम सा गया। जो यात्री सुबह की उड़ानों के लिए पहुंचे थे, वे टर्मिनल में फंस गए। कई लोगों के पास खाने-पीने का सामान भी नहीं था।

इंडिगो एयरलाइंस ने 4 उड़ानों को पूरी तरह रद्द करने के बाद 13 विमानों को पुणे, अहमदाबाद और अन्य नजदीकी एयरपोर्ट की तरफ मोड़ दिया।

यात्री अब वैकल्पिक व्यवस्था का इंतजार कर रहे हैं। इंडिगो की तरफ से कुछ यात्रीयों को होटल में ठहराने या अगली उड़ान में सीट देने का आश्वासन दिया गया है, लेकिन कन्फ्यूजन अभी भी बरकरार है।

मौसम विभाग की चेतावनी

इस बीच, मौसम विभाग ने मुंबई और आसपास के इलाकों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने यात्रियों से अपील की है कि वे उड़ान से पहले अपनी एयरलाइंस से संपर्क करें और लेटेस्ट अपडेट चेक करते रहें। रनवे क्लियर होने के बाद उड़ानें धीरे-धीरे शुरू हुई हैं, लेकिन देरी अभी भी हो रही है।

लोगों की बढ़ी परेशानी

इस बारिश की वजह से मुंबई में लोगों परेशानी बढ़ गई है। लोकल ट्रेनें देर से चल रही हैं, बसें भी प्रभावित हैं और अब हवाई यात्रा भी मुश्किल हो गई है। ऑफिस जाने वाले लोग, स्टूडेंट्स और खासकर जो बाहर से आने-जाने वाले हैं, उनकी मुश्किलें कई गुना बढ़ गई हैं।

कई स्कूल और कॉलेजों ने भी ऑनलाइन क्लासेस का ऐलान किया है। प्रशासन ने लोगों से अनुरोध किया है कि जरूरी न हो तो घर से बाहर न निकलें। एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीमें अलर्ट पर हैं।

यात्रियों के लिए सलाह

  • उड़ान से पहले एयरलाइंस ऐप या वेबसाइट पर स्टेटस चेक करें।
  • एयरपोर्ट पर अतिरिक्त समय लेकर पहुंचें।
  • पानी, खाना और जरूरी दवाएं साथ रखें।
  • डायवर्ट हुई उड़ानों के लिए एयरलाइंस से तुरंत संपर्क करें।