कारोबार

Gold Silver Price: सोना 1 हफ्ते में 2400 रुपये टूटा, चांदी में 15,000 रुपये की गिरावट, क्या अब आएगी तेजी?

Gold Rate Today: सोने और चांदी दोनों ही इस हफ्ते टूट गए हैं। चांदी की कीमत तो 15,000 रुपये फिसल गयी है। वैश्विक स्तर पर भी कीमतें शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुई हैं।
2 min read
Jul 11, 2026
Gold Price Today
Gold Price Today: सोने में इस हफ्ते गिरावट आई है। (PC: AI)

Gold Price Today 11th July 2026: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। इस हफ्ते भी दोनों कीमती धातुओं के भाव टूट गए हैं। गुड रिटर्न्स के अनुसार, दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,44,480 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,32,450 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रट 1,08,400 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। बीते शनिवार 4 जुलाई को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,46,880 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,34,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। इस तरह 1 हफ्ते में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 2400 रुपये गिर गया है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड के रेट में 1 हफ्ते में 2200 रुपये की गिरावट आई है।

चांदी में 15,000 रुपये की गिरावट

चांदी की कीमतों में भी एक हफ्ते में काफी गिरावट आ चुकी है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, आज दिल्ली में चांदी का हाजिर भाव 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम है। बीते शनिवार 4 जुलाई को दिल्ली में चांदी का भाव 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम था। इस तरह एक हफ्ते में चांदी की कीमत में 15,000 रुपये की गिरावट आ चुकी है।

वैश्विक बाजार में सोने का भाव

वैश्विक बाजार में शुक्रवार को सोना गिरावट के साथ बंद हुआ। कॉमेक्स पर सोने का रेट 0.65 फीसदी गिरकर 4,113.70 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। वहीं, गोल्ड स्पॉट 0.09 फीसदी या 3.71 डॉलर की गिरावट के साथ 4,119.93 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।

वैश्विक बाजार में चांदी का भाव

वैश्विक बाजार में चांदी की कीमतें भी गिरावट के साथ बंद हुई हैं। कॉमेक्स पर चांदी 0.96 फीसदी गिरकर 60.17 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई। वहीं, सिल्वर स्पॉट 0.15 फीसदी गिरकर 59.86 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई है।

अगस्त-सितंबर से दिख सकती है तेजी

कमोडिटी एक्सपर्टस अभी भी सोने-चांदी के लिए लॉन्ग टर्म में पॉजिटिव संकेत बता रहे हैं। केडिया एडवाइजरी के एमडी अजय केडिया के अनुसार, अगले एक साल में दोनों धातुओं में अच्छी तेजी देखी जा सकती है। केडिया ने बताया कि सोने और चांदी में अगस्त-सितंबर से दोबारा तेजी शुरू हो सकती है। इसके बाद सालभर मे चांदी सवा तीन से साढ़े तीन लाख रुपये तक जा सकती है। वहीं, सोने में लगभग 2 लाख का लेवल फिर से देख सकते हैं।'

Updated on:
11 Jul 2026 11:04 am
Published on:
11 Jul 2026 10:52 am