कारोबार

Gold Price Today: दुबई, कुवैत, कतर और ओमान में आज किस भाव बिक रहा सोना? जानिए 24, 22, 18 कैरेट गोल्ड के रेट

Gold Price Today: 8 अप्रैल 2026 को दुबई, अबू धाबी, कुवैत, सऊदी अरब, कतर और ओमान में सोने के दाम ऊंचे स्तर पर बने रहे। भारत में भी सोने में भारी तेजी दिखी है।

2 min read
Apr 08, 2026
सोने में आज उछाल आया है। (PC: AI)

Gold Price Today: सोना एक बार फिर चर्चा में है। खाड़ी देशों में रहने वाले भारतीयों से लेकर वहां से ज्वेलरी खरीदने की सोच रहे लोगों तक, हर किसी की नजर आज के गोल्ड रेट पर टिकी हुई है। खाड़ी देशों के सोने के दाम हमेशा भारतीयों के लिए खास मायने रखते हैं। आज 8 अप्रैल 2026 को दुबई, अबू धाबी, कुवैत, सऊदी अरब, कतर और ओमान में सोने के दाम अपडेट हुए हैं। अलग-अलग ज्वेलरी ब्रांड्स के रेट में हल्का फर्क जरूर दिखा, लेकिन तस्वीर लगभग साफ है कि सोना अभी भी ऊंचे स्तर पर बना हुआ है।

अगर आप UAE, कुवैत, सऊदी, कतर या ओमान में सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो खरीदारी से पहले यह रेट जानना जरूरी है। क्योंकि यहां कुछ पैसे का फर्क भी बिल बनते समय जेब पर असर डाल देता है।

ये भी पढ़ें

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल, युद्ध रुकने से चांदी में आई भारी-भरकम तेजी, जानिए भाव

दुबई और अबू धाबी में आज क्या हैं सोने के भाव?

दुबई और अबू धाबी में सोना खरीदना भारतीयों के बीच हमेशा से लोकप्रिय रहा है। आज यहां 24 कैरेट सोना AED 578.75 प्रति ग्राम तक पहुंचा हुआ दिखा। जबकि 22 कैरेट सोने का भाव AED 536.00 प्रति ग्राम दर्ज किया गया। वहीं 18 कैरेट गोल्ड का रेट AED 440.50 प्रति ग्राम रहा।

कुवैत में सोना खरीदना कितना महंगा हुआ?

कुवैत सिटी में भी आज सोने के रेट ऊंचे स्तर पर नजर आए। यहां 24 कैरेट सोने का भाव KWD 48.330 प्रति ग्राम दर्ज किया गया। जबकि 22 कैरेट सोना KWD 44.330 प्रति ग्राम पर रहा। 18 कैरेट सोने की कीमत KWD 36.280 प्रति ग्राम बताई गई।

सऊदी अरब में सोने का रेट कहां पहुंचा?

सऊदी अरब, खासकर रियाद और दूसरे बड़े शहरों में सोना खरीदने वालों के लिए आज का भाव काफी अहम रहा। यहां 24 कैरेट सोना SAR 598.00 प्रति ग्राम पर दर्ज किया गया। 22 कैरेट गोल्ड SAR 547.00 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना SAR 448.00 प्रति ग्राम पर रहा।

कतर में क्या है आज का गोल्ड रेट?

दोहा में आज सोने के दाम काफी मजबूत दिखाई दिए। यहां 24 कैरेट सोने की कीमत QAR 581.50 प्रति ग्राम रही। वहीं 22 कैरेट सोना QAR 535.50 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना QAR 438.50 प्रति ग्राम पर रहा।

ओमान के मस्कट में आज कितना महंगा हुआ सोना?

मस्कट में भी सोना सस्ता नहीं दिखा। यहां 24 कैरेट सोना OMR 61.200 प्रति ग्राम पर रहा। 22 कैरेट गोल्ड OMR 57.150 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना OMR 45.150 प्रति ग्राम दर्ज किया गया।

भारतीय खरीदारों के लिए ये रेट क्यों अहम हैं?

खाड़ी देशों में रहने वाले भारतीय अक्सर वहां से सोना खरीदते हैं, क्योंकि यहां ज्वेलरी की वैरायटी ज्यादा मिलती है और कई बार मेकिंग चार्ज या डिजाइन के विकल्प भी बेहतर होते हैं। लेकिन सिर्फ “दुबई का सोना सस्ता है” सुनकर खरीदारी कर लेना समझदारी नहीं है। असल खेल रेट, मेकिंग चार्ज, टैक्स, शुद्धता और खरीद के समय के अंतर में छिपा होता है। यही वजह है कि खरीदने से पहले रोजाना रेट चेक करना जरूरी हो जाता है। वरना “सोचा कुछ और, बिल बना कुछ और” वाली हालत हो सकती है।

ये भी पढ़ें

Why Share Market Rise Today: सेंसेक्स में आज क्यों आई 3000 अंक की जबरदस्त तेजी? इन 5 पॉइंट्स से समझिए

Updated on:
08 Apr 2026 05:45 pm
Published on:
08 Apr 2026 05:43 pm
Also Read
View All