
सोने-चांदी में भारी तेजी देखी जा रही है। (PC: AI)
Gold Silver Price Today: अमेरिका और ईरान के बीच 2 हफ्ते की सीजफायर डील होने से सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। घरेलू वायदा बाजार में सोना भारी उछाल के साथ ट्रेड करता दिखा है। एमसीएक्स पर बुधवार सुबह सोने का भाव 2.14 फीसदी या 3210 रुपये की भारी तेजी के साथ 1,53,499 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।
अमेरिका और ईरान में तनाव कम होने के बाद क्रूड ऑयल की कीमतों में बड़ी गिरावट से सोने में आज भारी खरीदारी देखी जा रही है। सेबी रजिस्टर्ड मार्केट एक्सपर्ट अनुज गुप्ता के अनुसार, कच्चे तेल की कीमतें क्रैश होने के चलते आज सोने में तेजी देखी जा रही है। आज WTI क्रूड ऑयल 15 फीसदी गिर गया है। इससे यह 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया है। इससे फॉरेक्स मार्केट में भी मुनाफावसूली शुरू हो गई है।
सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी आज भारी तेजी देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में चांदी का वायदा भाव 5.43 फीसदी या 12,552 रुपये की बढ़त के साथ 2,43,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।
सोने की वैश्विक कीमतों में भी आज भारी तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक भाव 3.08 फीसदी या 144.50 डॉलर की बढ़त के साथ 4,829.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 2.07 फीसदी या 97.28 डॉलर की बढ़त के साथ 4803.79 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।
सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी बड़ी तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव 6.55 फीसदी या 4.79 डॉलर की बढ़त के साथ 76.78 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 5.01 फीसदी या 3.66 डॉलर की बढ़त के साथ 76.66 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।
Updated on:
08 Apr 2026 11:01 am
Published on:
08 Apr 2026 11:01 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
