कारोबार

Gold Rate Today: गिर गए सोने के दाम, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्या हैं आज भाव

Gold Rate Today: डॉलर में मजबूती के चलते सोने में आज मुनाफावसूली देखी जा रही है। इससे भाव टूट गए हैं। चांदी में भी गिरावट देखी जा रही है।
2 min read
Apr 10, 2026
Gold Rate Today
सोने में गिरावट देखी जा रही है। (PC: AI)

Gold Rate Today: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने की कीमत में गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा कारोबार में सोना लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा है। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स पर सोने का भाव 0.47 फीसदी या 714 रुपये की गिरावट के साथ 1,52,720 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। मजबूत यूएस डॉलर के चलते सोने में मुनाफावसूली आई है, जिससे आज भाव गिर गए हैं। यूएस-ईरान सीजफायर से जुड़ी चिंताओं के चलते कच्चे तेल में तेजी आई है।

चांदी में भी भारी गिरावट

सोने के साथ ही चांदी की घरेलू वायदा कीमत में भी आज गिरावट देखी जा रही है। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स पर चांदी का भाव 0.64 फीसदी या 1564 रुपये की गिरावट के साथ 2,42,204 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमत में आज गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का भाव 0.65 फीसदी या 31 डॉलर की गिरावट के साथ 4,787 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.10 फीसदी या 4.64 डॉलर की गिरावट के साथ 4,762.26 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

चांदी की वैश्विक कीमत में मिला-जुला ट्रेंड देखा जा रहा है। कॉमेक्स पर चांदी का भाव 0.70 फीसदी या 0.54 डॉलर की गिरावट के साथ 75.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 0.71 फीसदी या 0.53 डॉलर की बढ़त के साथ 75.87 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

कच्चे तेल के भाव

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। WTI क्रूड 0.42 फीसदी या 0.41 डॉलर की बढ़त के साथ 98.28 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा है। वहीं, ब्रेंट क्रूड इस समय 0.65 फीसदी या 0.62 डॉलर की बढ़त के साथ 96.54 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा।

Updated on:
10 Apr 2026 10:42 am
Published on:
10 Apr 2026 10:40 am