9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Silver Price Today: सोना हुआ 52,000 रुपये सस्ता, चांदी 2 लाख रुपये टूटी, जानिए क्या हैं लेटेस्ट कीमतें

Gold Silver Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते आज सोने की कीमतों पर दबाव दिख रहा है। चांदी भी लाल निशान पर ट्रेड करती दिखी है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Apr 09, 2026

Gold Silver Price Today

सोने की कीमत में गिरावट देखी जा रही है। (PC: AI)

Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में भी सोना लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार में सोने का भाव 806 रुपये की गिरावट के साथ 1,50,970 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। कमजोर वैश्विक रुख के चलते यह गिरावट देखी जा रही है। लेबनान पर इजराइल के हमले से कच्चे तेल की कीमतें फिर से बढ़ गई हैं। इससे यूएस ईरान सीजफायर और होर्मुज स्ट्रेट के खुलने पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं। इससे सोने पर दबाव बढ़ रहा है। बढ़ती तेल की कीमतें महंगाई को लेकर चिंताएं बढ़ाती हैं, जिससे शॉर्ट टर्म में यूएस फेड के सख्त रुख बरकरार रखने के संकेत मिलते हैं।

चांदी में जबरदस्त गिरावट

सोने के साथ ही चांदी की कीमत में भी आज भारी गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में चांदी बड़ी मंदी के साथ ट्रेड करती दिखी है। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स पर चांदी का भाव 1.38 फीसदी या 3,318 रुपये की गिरावट के साथ 2,36,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

52,000 रुपये टूट गया सोना

29 जनवरी 2026 को सोने ने 2,02,984 रुपये प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था। इस तरह सोना अपने उच्च स्तर से 52,014 रुपये गिर गया है। चांदी ने 29 जनवरी 2026 को 4,39,337 रुपये प्रति किलोग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था। इस तरह चांदी का भाव अपने उच्च स्तर से 2,02,737 रुपये गिर गया है।

धातुभाव
सोना (एमसीएक्स)₹1,50,970 प्रति 10 ग्राम
चांदी (एमसीएक्स)₹2,36,600 प्रति किलोग्राम
सोना (ऑल टाइम हाई)₹2,02,984 प्रति 10 ग्राम
चांदी (ऑल टाइम हाई)₹4,39,337 प्रति किलोग्राम

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में आज गुरुवार को गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक भाव 0.66 फीसदी या 31.30 डॉलर की गिरावट के साथ 4,745.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.02 फीसदी गिरकर 4,719.13 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी बड़ी गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव 1.48 फीसदी या 1.12 डॉलर की गिरावट के साथ 74.27 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 0.06 फीसदी या 0.05 डॉलर की गिरावट के साथ 74.07 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।