26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bank Holiday: 27 या 28 मई, बकरीद पर कब रहेगी बैंकों की छुट्टी, फिर जून में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक?

Bank Holiday on Bakrid 2026: बकरीद 2026 की छुट्टी को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। केंद्र सरकार और कुछ राज्यों ने 27 मई की जगह 28 मई को छुट्टी घोषित की है। अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहने की तारीख भी अलग है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

May 26, 2026

Bank holiday

Bank holiday: बकरीद पर 27 और 28 मई को अलग-अलग जगह बैंक बंद रहेंगे। (PC: AI)

Bank Holiday for Bakrid 2026: बकरीद की छुट्टी इस बार लोगों को थोड़ा उलझा रही है। कोई 27 मई बता रहा है, तो कहीं 28 मई को अवकाश घोषित कर दिया गया है। ऐसे में बैंक कब बंद रहेंगे, इसे लेकर ग्राहकों के बीच कन्फ्यूजन बढ़ गया है। अगर आप बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने वाले हैं, तो पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लीजिए, वरना आपको असुविधा हो सकती है।

दरअसल, केंद्र सरकार ने दिल्ली स्थित अपने सभी सरकारी दफ्तरों में बकरीद की छुट्टी 27 मई के बजाय 28 मई 2026 को घोषित कर दी है। इसके बाद तेलंगाना सरकार ने भी छुट्टी की तारीख बदल दी। यहीं से लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई कि आखिर बैंक किस दिन बंद रहेंगे।

RBI राज्यों के हिसाब से जारी करता है छुट्टियों की लिस्ट

बैंकों की छुट्टियां पूरे देश में एक जैसी नहीं होतीं। RBI राज्यों के हिसाब से छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है। यही वजह है कि कुछ राज्यों में 27 मई को बैंक बंद रहेंगे, जबकि कई जगहों पर 28 मई को अवकाश रहेगा।

27 मई 2026 को कहां बंद रहेंगे बैंक?

27 मई को बकरीद के चलते त्रिपुरा, गुजरात, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, उत्तराखंड, असम, आंध्र प्रदेश, मणिपुर, जम्मू, केरल, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय, हिमाचल प्रदेश और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।

28 मई 2026 को कहां रहेगी बैंकों की छुट्टी?

28 मई को बकरीद के चलते मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु, राजस्थान, जम्मू, श्रीनगर, गोवा, मेघालय और बिहार में बैंक बंद रहेंगे।

अलग-अलग दिन क्यों है छुट्टी?

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर पूरे देश में एक ही दिन छुट्टी क्यों नहीं होती? इसकी वजह चांद दिखने की परंपरा है। बकरीद की तारीख इस्लामिक कैलेंडर और चांद दिखने पर तय होती है। कई बार अलग-अलग राज्यों में त्योहार एक दिन के अंतर से मनाया जाता है। इसी आधार पर छुट्टियों की तारीख भी बदल जाती है। अगर आपको बैंक में नकदी जमा करनी है, चेक क्लियर करवाना है या कोई जरूरी दस्तावेजी काम है, तो छुट्टियों की तारीख पहले से देखकर ही प्लान बनाना बेहतर रहेगा।

जून में किन तारीखों पर बंद रहेंगे बैंक?

तारीखवजह
15 जून 2026राजा संक्रांति और YMA डे
25 जून 2026मोहर्रम
26 जून 2026मोहर्रम
29 जून 2026संत गुरु कबीर जयंती
30 जून 2026रेमना नी

जून महीने में रविवार, दूसरे शनिवार और चौथे शनिवार के अलावा, 5 दिन बैंकों की छुट्टी रहने वाली है। ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में होगी। 15 जून को राजा संक्रांति और YMA डे के चलते आइजोल और भुवनेश्वर जोन में बैंक बंद रहेंगे। 25 जून को मोहर्रम के चलते विजयवाड़ा जोन में बैंक बंद रहेंगे। 26 जून को मोहर्रम के चलते देश के अधिकतर हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे। 29 जून को संत गुरु कबीर जयंती पर शिमला जोन में बैंक बंद रहेंगे। 30 जून को रेमना नी के चलते आईजोल में बैंक बंद रहेंगे।