कारोबार

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में देखी जा रही गिरावट, चांदी भी टूटी, दिल्ली, मुंबई और जयपुर में जानिए गोल्ड के रेट

Gold Price Today: सोने की घरेलू हाजिर और वायदा दोनों कीमतों में सोमवार को गिरावट देखी जा रही है। वहीं, चांदी की कीमतें भी लाल निशान पर ट्रेड करती दिखी हैं।
2 min read
Jul 06, 2026
Gold Price Today
Gold Price Today: सोने में गिरावट देखी जा रही है। (PC: AI)

Gold Rate Today 6th July 2026: सोने की कीमतों में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को गिरावट देखी जा रही है। घरेलू हाजिर बाजार में गोल्ड लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, दिल्ली में सोमवार सुबह 24 कैरेट सोने का भाव 110 रुपये की गिरावट के साथ 1,46,770 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 100 रुपये गिरकर 1,34,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट इस समय 80 रुपये टूटकर 1,10,120 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है।

चांदी में आई गिरावट

सोने के साथ ही चांदी की घरेलू हाजिर कीमतों में भी आज गिरावट देखी जा रही है। दिल्ली में चांदी का भाव शुरुआती कारोबार में 5000 रुपये की गिरावट के साथ 2,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया है।

बड़े शहरों में गोल्ड के रेट

शहर24 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)18 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)
चेन्नई₹1,47,930₹1,35,600₹1,13,000
मुंबई₹1,46,620₹1,34,400₹1,09,970
दिल्ली₹1,46,770₹1,34,550₹1,10,120
कोलकाता₹1,46,620₹1,34,400₹1,09,970
बेंगलुरु₹1,46,620₹1,34,400₹1,09,970
हैदराबाद₹1,46,620₹1,34,400₹1,09,970
केरल₹1,46,620₹1,34,400₹1,09,970
पुणे₹1,46,620₹1,34,400₹1,09,970
वडोदरा₹1,46,670₹1,34,450₹1,10,020
अहमदाबाद₹1,46,670₹1,34,450₹1,10,020
जयपुर₹1,46,770₹1,34,550₹1,10,120

MCX पर सोने-चांदी के भाव

सोने की घरेलू वायदा कीमत में भी सोमवार को गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सुबह 11 बजे 5 अगस्त की डिलीवरी वाला सोना 0.05 फीसदी या 76 रुपये की गिरावट के साथ 1,47,302 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 4 सितंबर की डिलीवरी वाली चांदी का भाव इस समय 0.23 फीसदी या 553 रुपये की गिरावट के साथ 2,36,857 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

क्या है सोने में गिरावट की वजह?

डॉलर में मजबूती के चलते सोने की कीमतों पर दबाव बन रह रहा है। वहीं, इस साल के आखिर तक अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की उम्मीद, अमेरिका के मजबूत रोजगार और महंगाई के आंकड़े तथा 2025 में आई तेज रैली के बाद कई निवेशकों ने मुनाफावसूली की है। हालांकि, केडिया एडवाइजरी के एमडी अजय केडिया का मानना है कि अगस्त-सितंबर से सोने-चांदी में फिर से तेजी देखने को मिल सकती है।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों की बात करें, तो कॉमेक्स पर सोना 0.98 फीसदी या 40.30 डॉलर की बढ़त के साथ 4166 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट 0.46 फीसदी या 19.41 डॉलर की गिरावट के साथ 4,157.53 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव 1.88 फीसदी या 1.15 डॉलर बढ़कर 62.21 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। वहीं, सिल्वर स्पॉट 0.91 फीसदी या 0.57 डॉलर की गिरावट के साथ 61.84 डॉलर प्रति औंस रह गया है।

Updated on:
06 Jul 2026 11:49 am
Published on:
06 Jul 2026 11:42 am