कारोबार

Gold Silver Price Today: सोने ने आज फिर बनाया नया रिकॉर्ड, चांदी में आई जबरदस्त तेजी, जानिए कहां पहुंच गए हैं भाव

Gold Silver Price Today: साल 2026 में यूएस फेड रेट कट को लेकर बढ़ती उम्मीदों ने सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी ला दी है। उधर डॉलर गिरने से भी कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है।
2 min read
Dec 24, 2025
Gold Silver Price Today
सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है। (PC: /gemini)

Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में तेजी थमने का नाम नहीं ले रही है। ये रोज नया रिकॉर्ड बना रही हैं। घरेलू वायदा बाजार में भी सोना तेजी के साथ ट्रेड करता दिखा है। इससे यह नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर बुधवार सुबह सोने का वायदा भाव 0.27 फीसदी या 374 रुपये की तेजी के साथ 1,38,259 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा जनवरी में रेट कट करने की उम्मीदों से सोने की कीमतों में यह तेजी आ रही है। इसके अलावा डॉलर में गिरावट से भी सोने की डिमांड बढ़ रही है।

चांदी में जबरदस्त तेजी

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में चांदी के भाव भारी-भरकम उछाल के साथ ट्रेड करते दिखाई दिए। एमसीएक्स एक्सचेंज पर बुधवार सुबह चांदी 1.69 फीसदी या 3,713 रुपये की बढ़त के साथ 2,23,366 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी। यह चांदी का नया ऑल टाइम हाई है।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में भी शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर सोने का भाव बुधवार सुबह 0.34 फीसदी या 15.30 डॉलर की बढ़त के साथ 4,521 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं गोल्ड स्पॉट इस समय 0.18 फीसदी या 8.06 डॉलर की बढ़त के साथ 4,492 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

PC: Gemini

चांदी का वैश्विक भाव

सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर चांदी 3.80 फीसदी या 1.19 डॉलर की बढ़त के साथ 72.33 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 1.19 फीसदी या 0.85 डॉलर की बढ़त के साथ 72.27 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

Updated on:
24 Dec 2025 10:03 am
Published on:
24 Dec 2025 10:03 am