कारोबार

Gold Silver Price Today: गिर गई सोने की कीमतें, चांदी में भी आई गिरावट, जानिए क्या रह गए हैं भाव

Gold Silver Price Today: सोने की हाजिर और वायदा दोनों कीमतों में आज गुरुवार को गिरावट देखी जा रही है। वहीं, चांदी भी लाल निशान पर ट्रेड कर रही है।
2 min read
Dec 04, 2025
Gold Silver Price Today
सोने-चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखी जा रही है। (PC: Pexels)

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में आज गुरुवार को गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में सोना लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार में सोने का वायदा भाव 199 रुपये की गिरावट के साथ 1,30,263 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। इस सोने का लाइफ टाइम हाई 1,34,024 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वैश्विक स्तर पर भी सोने की कीमतों में तेजी देखी जा रही है।

सोने का हाजिर भाव

सोने के हाजिर भाव में भी आज गिरावट देखी जा रही है। गुड रिटर्न के अनुसार, गुरुवार को दिल्ली में 24 कैरेट सोने का रेट 220 रुपये की गिरावट के साथ 1,30,510 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने का रेट 200 रुपये गिरकर 1,19,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 160 रुपये गिरकर 97,930 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

गोल्ड कैरेटआज का रेट (₹/10 ग्राम)गिरावट (₹)
24 कैरेट1,30,510220
22 कैरेट1,19,650200
18 कैरेट97,930160

चांदी की कीमतों में भी गिरावट

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी आज गिरावट देखी जा रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर गुरुवार सुबह चांदी का वायदा भाव 273 रुपये की गिरावट के साथ 1,82,079 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इस चांदी का लाइफ टाइम हाई 1,84,743 रुपये प्रति किलोग्राम है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, दिल्ली में आज चांदी का हाजिर भाव 1,91,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में आज गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक भाव गुरुवार सुबह 0.16 फीसदी या 6.60 डॉलर की गिरावट के साथ 4,225.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.11 फीसदी या 4.29 डॉलर की गिरावट के साथ 4,198.79 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव गुरुवार सुबह 0.65 फीसदी या 0.10 डॉलर की बढ़त के साथ 58.72 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 0.36 फीसदी या 0.22 डॉलर की गिरावट के साथ 58.28 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

Updated on:
04 Dec 2025 10:28 am
Published on:
04 Dec 2025 10:28 am