कारोबार

Gold Rate Today: सोने-चांदी में फिर से आ गई गिरावट, तनिष्क और मालाबार में जानिए 24, 22, 18, 14 कैरेट गोल्ड के रेट

Gold Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखी जा रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का वायदा भाव गिरावट के साथ 1,45,636 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा दिखा है।
2 min read
Mar 30, 2026
Gwalior Gold Rate
Gwalior Gold Rate- Demo pic

Gold Rate Today: सोने की कीमत में आज गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में भी भाव लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। एमसीएक्स पर सोमवार दोपहर सोने का भाव 1619 रुपये की गिरावट के साथ 1,45,636 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का वायदा भाव इस समय 2,149 रुपये की गिरावट के साथ 2,25,805 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

हाजिर बाजार में सोने के भाव

सोने के घरेलू हाजिर भाव की बात करें, तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, आज 24 कैरेट सोना 1,43,220 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट सोना 1,42,710 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 20 कैरेट सोना 1,30,130 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 18 कैरेट सोना 1,18,440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 14 कैरेट सोना 94,310 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

कैरेटरेट (रु./10 ग्राम)
24 कैरेट1,43,220
22 कैरेट1,42,710
20 कैरेट1,30,130
18 कैरेट1,18,440
14 कैरेट94,310

तनिष्क में सोने का भाव

तनिष्क सोमवार, 30 मार्च 2026 को 22 कैरेट सोना 1,35,400 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। तनिष्क 18 कैरेट सोना 1,10,780 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। वहीं, 24 कैरेट सोना 1,47,710 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है।

कल्याण ज्वैलर्स में सोने का रेट

कल्याण ज्वैलर्स में आज सोमवार, 30 मार्च को 22 कैरेट सोने का रेट 1,35,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

जोयालुक्कास में सोने का रेट

जोयालुक्कास में सोमवार, 30 मार्च 2026 को 24 कैरेट सोना 1,48,250 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। यहां 22 कैरेट सोना 1,35,900 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। वहीं, 18 कैरेट सोना 1,11,190 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है।

ज्वैलर24 कैरेट22 कैरेट18 कैरेट14 कैरेट
तनिष्क1,47,7101,35,4001,10,780
कल्याण ज्वैलर्स1,35,750
जोयालुक्कास1,48,2501,35,9001,11,190
मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स1,35,9001,11,19086,480

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में सोने का रेट

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में आज 22 कैरेट सोने का रेट 1,35,900 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 18 कैरेट सोने का रेट 1,11,190 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 14 कैरेट सोने का रेट 86,480 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

कच्चे तेल में आया उछाल

कच्चे तेल की कीमतों में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को तेजी देखी जा रही है। सोमवार दोपहर क्रूड ऑयल WTI 1.87 फीसदी या 1.86 डॉलर की बढ़त के साथ 101.5 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, ब्रेंट क्रूड इस समय 2.73 फीसदी या 3.07 डॉलर की बढ़त के साथ 115.6 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा।

Updated on:
30 Mar 2026 03:36 pm
Published on:
30 Mar 2026 03:36 pm
Also Read
View All
Augmont Enterprises IPO पर ब्रोकरेज फर्म्स ने दी सब्सक्राइब रेटिंग, GMP 300 रुपये पर पहुंचा, जानिए कितना करना होगा निवेश

Investment Tips: डूबते बाजार में SIP बंद करने का मन करता है? जानिए कैसे गिरते बाजार में भी जारी रख सकते है निवेश

Home Loan Interest Rates: 7% की शुरुआती ब्याज दर पर ऑफर हो रहा होम लोन, जानिए सरकारी और प्राइवेट बैंकों की रेट लिस्ट

Tax On Gold: पुराने सोने के गहने बेचकर नए खरीदें तो भी लग सकता है टैक्स, लेकिन कुछ शर्तें पूरी करके बचा सकते हैं पैसा, जानिए नियम

Top Gainers & Losers on 20 Aug: बलरामपुर चीनी मिल्स, नेटवेब टेक और मुथूट फाइनेंस समेत इन शेयरों में आई 18% तक की तेजी, जानिए कौन से स्टॉक्स टूटे