कारोबार

TCS Share Price: HCL Tech, Infosys और टीसीएस समेत इन शेयरों में दिखी 6% तक की तेजी, जानिए पिछले 1 महीने में कितना दिया रिटर्न

Infosys Share Price: आईटी शेयरों में आज भारी तेजी देखी जा रही है। दोपहर 1 बजे निफ्टी आईटी इंडेक्स 4.31 फीसदी की तेजी के साथ ट्रेड करता दिखा। सबसे अधिक तेजी टीसीएस, इन्फोसिस और एचसीएल टेक के शेयरों में देखने को मिली।
3 min read
Jul 13, 2026
Tech Mahindra Share Price
Tech Mahindra के शेयर में तेजी देखी गई है। (PC: AI)

HCL Tech Share Price: शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट के बाद बाजार में रिकवरी आई है। बीएसई सेंसेक्स आज 606 अंक गिरकर खुला था। दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर यह 0.10 फीसदी या 74 अंक की बढ़त के साथ 77,644 पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, एनएसई निफ्टी 0.04 फीसदी या 9.75 अंक की बढ़त के साथ 24,214 पर ट्रेड करता दिखा। निफ्टी-50 के टॉप गेनर्स में आईटी शेयरों की भरमार दिखाई दी है। टॉप-4 में टीसीएस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा और इन्फोसिस के शेयर दिखे।

टीसीएस शेयर (TCS Share Price)

टीसीएस के शेयर में आज अच्छी-खासी तेजी देखने को मिली। एबीबी के साथ एआई डील के चलते यह तेजी देखी जा रही है। यह निफ्टी-50 पैक का टॉप गेनर बना हुआ है। सोमवार दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर यह 6.04 फीसदी या 124 रुपये की बढ़त के साथ 2192 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने 1 हफ्ते में 5.18 फीसदी और 1 महीने में 0.13 फीसदी रिटर्न दिया है। वहीं, 1 साल में यह शेयर 33.74 फीसदी गिर चुका है।

एचसीएल टेक (HCL Tech Share Price)

यह शेयर सुबह 11 बजकर 46 मिनट पर 2.91 फीसदी या 33.90 रुपये की तेजी के साथ 1198 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने 1 हफ्ते में 5.65 फीसदी, 1 महीने में 7.99 फीसदी और 1 साल में -26.86 फीसदी रिटर्न दिया है।

टेक महिंद्रा (Tech Mahindra Share Price)

यह शेयर सुबह 11 बजकर 48 मिनट पर 2.68 फीसदी या 39 रुपये की बढ़त के साथ 1493 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने 1 हफ्ते में 6.16 फीसदी, 1 महीने में 4.47 फीसदी और 1 साल में -6.83 फीसदी रिटर्न दिया है।

इन्फोसिस शेयर (Infosys Share Price)

इन्फोसिस का शेयर दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर 3.88 फीसदी या 41 रुपये की बढ़त के साथ 1109.40 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने 1 हफ्ते में 6 फीसदी, 1 महीने में -1.05 फीसदी और 1 साल में -30.74 फीसदी रिटर्न दिया है।

बजाज ऑटो (Bajaj Auto Share Price)

बजाज ऑटो का शेयर दोपहर 12 बजकर 49 मिनट पर 0.82 फीसदी या 83 रुपये की बढ़त के साथ 10,239 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने 1 हफ्ते में 2.24 फीसदी, 1 महीने में 1.97 फीसदी और 1 साल में 27.20 फीसदी रिटर्न दिया है।

Updated on:
13 Jul 2026 01:12 pm
Published on:
13 Jul 2026 01:10 pm