
Stock Market Today 3rd July 2026: भारतीय शेयर बाजार आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को बढ़त के साथ खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 650 अंक की बढ़त के साथ 78,152 पर खुला है। शुरुआती कारोबार में यह 0.63 फीसदी या 482 अंक बढ़कर 77,987 पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, एनएसई निफ्टी इस समय 0.65 फीसदी या 157 अंक की बढ़त के साथ 24,333 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। निफ्टी-50 पैक में सबसे अधिक तेजी एचसीएल टेक, टाटा स्टील, हिंडाल्को और सनफार्मा के शेयरों में देखने को मिली।
निफ्टी-50 पैक के शेयरों में से शुरुआती कारोबार में सबसे अधिक तेजी एचसीएल टेक्नोलॉजीज में 4.17 फीसदी या 45 रुपये देखने को मिली, इससे शेयर 1123 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर का 52 वीक हाई 1780.10 रुपये है, जो 3 फरवरी 2026 को दर्ज हुआ था। वहीं, 52 वीक लो 1030 रुपये है। इस शेयर ने 1 हफ्ते में 2.03 फीसदी, 1 महीने में -4.75 फीसदी और 3 महीने में -19.91 फीसदी रिटर्न दिया है। यह शेयर 18.37 पीई पर ट्रेड कर रहा है।
टाटा स्टील का शेयर शुरुआती कारोबार में 2.42 फीसदी या 4.54 रुपये की बढ़त के साथ 192.20 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने एक हफ्ते में -0.55 फीसदी, 1 महीने में -11.43 फीसदी और 3 महीने में -3.33 फीसदी रिटर्न दिया है। इसका 52 वीक हाई 224.40 रुपये और 52 वीक लो 152.51 रुपये है। यह शेयर 21.70 पीई पर ट्रेड करता दिखा है।
शुरुआती कारोबार में यह शेयर 2.26 फीसदी या 21.45 रुपये की बढ़त के साथ 970.65 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने 1 महीने में -16.66 फीसदी, 3 महीने में 3.6 फीसदी और 3 साल में 123 फीसदी रिटर्न दिया है।
यह शेयर 2.04 फीसदी या 38 रुपये की बढ़त के साथ 1909.10 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने 1 महीने में 5.22 फीसदी, 2 महीने में 11.12 फीसदी और 3 साल में 82.23 फीसदी रिटर्न दिया है। इस शेयर का पीई 39.11 है। 52 वीक हाई 1916.60 रुपये और 52 वीक लो 1548 रुपये है।
यह शेयर 1.96 फीसदी या 27 रुपये की बढ़त के साथ 1372.60 पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने 1 महीने में 7.35 फीसदी, 3 महीने में 11.41 फीसदी और 3 साल में 33.01 फीसदी रिटर्न दिया है। यह शेयर 26.77 पीई पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर का 52 वीक हाई 1414.90 रुपये और 52 वीक लो 1148.40 रुपये है।