कारोबार

BOI, SBI, BOB और PNB से 30, 40, 50, 60 लाख का होम लोन लें तो कितनी बनेगी EMI, समझिए कैलकुलेशन

Home Loan Interest Rate: सरकारी बैंक होम लोन पर न्यूनतम 7.10 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं। होम लोन में अवधि जितनी अधिक होगी मंथली ईएमआई उतनी ही कम होती चली जाएगी।

2 min read
May 28, 2026
Home Loan पर सरकारी बैंक न्यूनतम 7.10 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं। (PC: AI)

Home Loan Calculator: होम लोन की ब्याज दर में थोड़ा सा अंतर आपके द्वारा पूरी लोन अवधि के दौरान चुकाई जाने वाली ब्याज की रकम में बड़ा फर्क ला सकता है। इसलिए होम लोन लेने से पहले विभिन्न बैंकों द्वारा ऑफर की जा रही ब्याज दरों की तुलना जरूर कर लेनी चाहिए। जहां सबसे कम ब्याज दर हो, वहां से लोन लेना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। ब्याज दर के साथ ही प्रोसेसिंग फीस, प्री-पेमेंट चार्जेज और कई सारे दूसरे शुल्क भी हर बैंक में अलग-अलग होते हैं। ऐसे में इनके बारे में भी अच्छे से पता कर लें।

सरकारी बैंकों में इस समय होम लोन पर सबसे कम ब्याज दर 7.10 फीसदी ऑफर हो रही है। बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इंडियन ओवरसीज बैंक और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया यह ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि विभिन्न सरकारी बैंकों की ब्याज दरों में कितना फर्क आ रहा है।

ये भी पढ़ें

Gold Loan: कर्ज में डूबे ग्राहक ले रहे ज्यादा गोल्ड लोन, तेजी से बढ़ रहा डिफॉल्ट का खतरा, देखिए ये आंकड़े

होम लोन पर सरकारी बैंकों की ब्याज दरें

बैंक30 लाख रुपये तक के होम लोन पर ब्याज दर (प्रतिशत में)30 लाख से अधिक और 75 लाख रुपये तक के लोन पर ब्याज दर (प्रतिशत में)75 लाख रुपये से ऊपर के होम लोन पर ब्याज दर (प्रतिशत में)
भारतीय स्टेट बैंक (SBI)7.25-8.957.25-8.957.25-8.95
बैंक ऑफ बड़ौदा7.20-9.007.20-9.007.20-9.25
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया7.15-9.607.15-9.607.15-9.60
पंजाब नेशनल बैंक7.25-9.257.20-9.157.20-9.15
बैंक ऑफ इंडिया7.10-10.007.10-10.007.10-10.25
केनरा बैंक7.25-10.007.20-10.007.15-9.90
यूको बैंक7.15-9.257.15-9.257.15-9.25
बैंक ऑफ महाराष्ट्र7.10-9.907.10-9.907.10-9.90
पंजाब एंड सिंध बैंक7.30-10.707.30-10.707.30-10.70
इंडियन ओवरसीज बैंक7.10 से शुरू7.10 से शुरू7.10 से शुरू
इंडियन बैंक7.15-9.557.15-9.557.15-9.55
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया7.10-9.157.10-9.157.10-9.15

बैंक ऑफ इंडिया से 30 लाख के लोन पर EMI

अगर आप बैंक ऑफ इंडिया से 7.10 फीसदी ब्याज दर पर 30 साल के लिए 30 लाख रुपये का होम लोन लेते हैं, तो मंथली ईएमआई 20,161 रुपये की बनेगी। इस लोन में आप 30 साल में कुल ब्याज 42,57,945 रुपये चुकाएंगे।

एसबीआई से 40 लाख के लोन पर EMI

देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक एसबीआई होम लोन पर न्यूनतम 7.25 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है। अगर आप इस रेट पर 30 साल के लिए 40 लाख रुपये का होम लोन लेते हैं, तो मंथली ईएमआई 27,287 रुपये की बनेगी। इस लोन में आप कुल ब्याज 58,23,338 रुपये चुकाएंगे।

बैंकलोन राशिब्याज दरअवधिमासिक EMIकुल ब्याज
बैंक ऑफ इंडिया30 लाख रुपये7.10%30 साल₹20,161₹42,57,945
भारतीय स्टेट बैंक (SBI)40 लाख रुपये7.25%30 साल₹27,287₹58,23,338
बैंक ऑफ बड़ौदा50 लाख रुपये7.20%30 साल₹33,939₹72,18,188
पंजाब नेशनल बैंक (PNB)60 लाख रुपये7.30%30 साल₹41,134₹88,08,332

बैंक ऑफ बड़ौदा से 50 लाख के लोन पर EMI

बैंक ऑफ बड़ौदा होम लोन पर न्यूनतम 7.20 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है। अगर आप इस रेट पर 30 साल के लिए 50 लाख रुपये का होम लोन लेते हैं, तो मंथली ईएमआई 33,939 रुपये की बनेगी। इस लोन में आप कुल ब्याज 72,18,188 रुपये चुकाएंगे।

PNB से 60 लाख के लोन पर EMI

पंजाब नेशनल बैंक यानी पीएनबी होम लोन पर अपने ग्राहकों को न्यूनतम 7.30 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है। अगर इस रेट पर 30 साल के लिए 60 लाख रुपये का होम लोन लें, तो मंथली ईएमआई 41,134 रुपये की बनेगी। इस कर्ज में आप कुल ब्याज 88,08,332 रुपये चुकाएंगे।

ये भी पढ़ें

लोन के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी! ग्रामीण के खाते से 9.5 लाख गायब, बैंक कर्मचारी ने ही रची पूरी साजिश
Also Read
View All
Ethanol Blended Petrol: फ्यूल पंप्स पर जल्द मिल सकते हैं कई तरह के पेट्रोल, जैसा चाहें वैसा खरीद सकेंगे लोग

Meta Subscription Plan: अब पैसे देकर फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप पर इस्तेमाल कर सकेंगे एक्स्ट्रा फीचर्स, मेटा ने जारी किए प्लान

Stock Market: सिर्फ 3 महीने में भारतीयों ने शेयर बाजार में गंवा दिये 12.6 लाख करोड़ रुपये, लेकिन जिसने कोविड में खरीदा उसे अब भी मुनाफा

Gold Price: पिछले 10 दिन में 1000 रुपये टूटा सोना, अभी खरीदें, बेचें या होल्ड करें? एक्सपर्ट्स से समझिए सही रणनीति

Food Security Scheme: देश के राशन सिस्टम में AI की एंट्री, 25,530 करोड़ रुपये की स्कीम को मिली मंजूरी, 80 करोड़ लोगों पर असर