27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोन के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी! ग्रामीण के खाते से 9.5 लाख गायब, बैंक कर्मचारी ने ही रची पूरी साजिश

Axis Bank Fraud in Chhattisgarh: दंतेवाड़ा/जगदलपुर के गीदम थाना क्षेत्र में बैंक फील्ड ऑफिसर द्वारा ग्रामीण से कृषि लोन के नाम पर करीब 9 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

2 min read
Google source verification
Axis Bank Fraud Case

Axis Bank Fraud Case(photo-patrika)

Axis Bank Fraud Case: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा/जगदलपुर के गीदम थाना क्षेत्र में एक्सिस बैंक के एक फील्ड ऑफिसर द्वारा ग्रामीण से लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने कृषि लोन दिलाने के नाम पर पीड़ित को झांसे में लेकर उसके बैंक खाते से करीब 9 लाख रुपये निकाल लिए। जब ग्रामीण को धोखाधड़ी की जानकारी हुई तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच जारी है।

Axis Bank Fraud Case: लोन प्रक्रिया के दौरान रची गई साजिश

जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने 16 फरवरी 2024 को एक्सिस बैंक की गीदम शाखा से संयुक्त रूप से 14 लाख 39 हजार 762 रुपये का कृषि लोन लिया था। इसी दौरान बैंक में फील्ड ऑफिसर के पद पर कार्यरत प्रवीण शर्मा ने खाता खुलवाने से लेकर पूरी प्रक्रिया में मदद करने के बहाने ग्रामीण का विश्वास हासिल किया। आरोप है कि इसी विश्वास का फायदा उठाकर आरोपी ने फरवरी और मार्च 2024 के बीच एटीएम और अन्य ट्रांजेक्शन के जरिए लगभग 9 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली।

पैसे मांगने पर टालमटोल कर हुआ फरार

जब ग्रामीण को इस धोखाधड़ी की जानकारी हुई तो उसने आरोपी से पैसे वापस करने की मांग की, लेकिन आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा और बाद में फरार हो गया। इसके बाद पीड़ित ने थाना गीदम में पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और आगे की कार्रवाई की गई।

पुलिस ने साइबर टीम की मदद से किया गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने धारा 420, 409 भारतीय दंड संहिता और आईटी एक्ट की धारा 66(D) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। साइबर सेल और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी प्रवीण कुमार शर्मा (29 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

जांच जारी, अन्य पहलुओं की पड़ताल

पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस धोखाधड़ी में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं थी। साथ ही इस घटना के बाद बैंकिंग सिस्टम और लोन प्रक्रिया की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

दंतेवाड़ा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग