कारोबार

Home Loan Calculator: 50 लाख का होम लोन 20, 25 या 30 साल के लिए लें, तो कितनी बनेगी मंथली EMI, कुल कितना चुकाएंगे ब्याज?

Home Loan EMI Calculator: भारतीय स्टेट बैंक इस समय होम लोन पर न्यूनतम 7.50 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है। वहीं, बैंक ऑफ बड़ौदा 7.20 फीसदी की शुरुआती ब्याज दर ऑफर कर रहा है।
2 min read
• •
Oct 17, 2026
Home Loan EMI Calculator
अधिक क्रेडिट स्कोर पर कम ब्याज दर मिलने की संभावना रहती है। (PC: AI)

Home Loan Interest Rate: अपना खुद का घर हर किसी का सपना होता है। लेकिन आज के समय में खुद का घर खरीदने का मतलब है 20-30 साल तक अपनी सैलरी का एक बड़ा हिस्सा कर्ज चुकाने में लगाना। बड़े शहरों में घरों की कीमतें काफी बढ़ गई हैं। ऐसे में मिडिल क्लास लोगों को होम लोन भी बड़ी रकम का लेना पड़ता है। होम लोन किसी भी व्यक्ति के ऊपर एक बड़ी जिम्मेदारी होती है। इसलिए जब आप लोन की रकम, लोन अवधि और कर्जदाता का चुनाव कर रहे होते हैं, तो अपनी रिपेमेंट कैपेसिटी के बारे में भी सोचें। आपका इनकम सोर्स कितना स्टेबल है, इनकम में फ्यूचर ग्रोथ की कितनी संभावना है और हर महीने ईएमआई के बाद दूसरे खर्चों के लिए पर्याप्त रकम बचेगी या नहीं, यह भी देखना जरूरी है।

SBI और HDFC Bank में क्या हैं ब्याज दरें

भारत का सबसे बड़ा सरकारी बैंक एसबीआई इस समय होम लोन पर 7.50 फीसदी से 8.80 फीसदी तक ब्याज दर ऑफर कर रहा है। बैंक ऑफ बड़ौदा 7.20 फीसदी की शुरुआती ब्याज दर पर होम लोन ऑफर कर रहा है। देश का सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक एचडीएफडी होम लोन पर 8 फीसदी से 13.45 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है। होम लोन पर ब्याज दर ग्राहक के क्रेडिट स्कोर, उसके इनकम सोर्स और पुनर्भुगतान क्षमता पर भी निर्भर करता है। अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है, तो कम ब्याज दर मिलने की संभावना बढ़ सकती है।

50 लाख के होम लोन पर कितनी बनेगी EMI

अगर आप 50 लाख रुपये का होम लोन 7.50 फीसदी ब्याज दर पर 30 साल के लिए लेते हैं, तो मंथली ईएमआई 34,961 रुपये की बनेगी। इस लोन में आप कुल ब्याज 75,85,861 रुपये चुकाएंगे। अगर आप लोन की अवधि 25 साल करते हैं, तो मंथली ईएमआई 36,950 रुपये की बनेगी। यहां आप कुल ब्याज 60,84,868 रुपये चुकाएंगे। अगर आपने लोन की अवधि 20 साल रखते हैं, तो मंथली ईएमआई 40,280 रुपये की बनेगी। इस लोन में आप कुल ब्याज 46,67,118 रुपये चुकाएंगे।

ब्याज दरलोन की अवधिमासिक EMIकुल ब्याजकुल भुगतान
7.50%30 साल₹34,961₹75,85,861₹1,25,85,861
7.50%25 साल₹36,950₹60,84,868₹1,10,84,868
7.50%20 साल₹40,280₹46,67,118₹96,67,118
ब्याज दरलोन की अवधिमासिक EMIकुल ब्याजकुल भुगतान
9%30 साल₹40,231₹94,83,207₹1,44,83,207
9%20 साल₹44,986₹57,96,711₹1,07,96,711

9% ब्याज दर पर कितनी बनेगी ईएमआई

अगर आप 50 लाख रुपये का होम लोन 9 फीसदी ब्याज दर पर 30 साल के लिए लेते हो, मंथली ईएमआई 40,231 रुपये की बनेगी। यहां आप कुल ब्याज 94,83,207 रुपये चुकाएंगे। यह लोन आप 20 साल के लिए लेते हैं, तो मंथली ईएमआई 44,986 रुपये की बनेगी। इस लोन में आप कुल ब्याज 57,96,711 रुपये चुकाएंगे।

Updated on:
17 Oct 2026 02:52 pm
Published on:
17 Oct 2026 02:50 pm