कारोबार

SBI से 60 लाख रुपये का होम लोन लेने पर कितनी बनेगी EMI, क्या होनी चाहिए आपकी सैलरी?

Home Loan Calculator: अगर आपको कुछ समय बाद होम लोन लेना है, तो पहले अपने क्रेडिट स्कोर को मजबूत कर लें। 750 से अधिक क्रेडिट स्कोर होने पर आपको अच्छी डील मिल सकती है।
2 min read
Nov 21, 2025
Home Loan Calculator
एसबीआई कई तरह के होम लोन ऑफर करता है। (PC: Gemini)

Home Loan Calculator: जब आप किसी बैंक या एनबीएफसी से कोई लोन लेते हैं, तो सबसे पहले ग्राहक का क्रेडिट स्कोर देखा जाता है। क्रेडिट स्कोर बताता है कि ग्राहक की लोन चुकाने को लेकर क्या क्रेडिबिलिटी है। होम लोन के मामले में क्रेडिट स्कोर और महत्वपूर्ण हो जाता है। जितना अच्छा आपका क्रेडिट स्कोर होगा, उतनी कम ब्याज दर आपको ऑफर हो सकती है। साथ ही आपको बड़ी रकम का लोन भी मिल जाएगा। अलग-अलग बैंक होम लोन पर अलग-ब्याज दर ऑफर करते हैं। इसलिए लोन लेने से पहले विभिन्न बैंकों द्वारा ऑफर की जा रही ब्याज दर और प्रोसेसिंग फीस की तुलना कर लें।

SBI होम लोन पर ब्याज दर

एसबीआई होम लोन पर 7.50 फीसदी से 8.70 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है। होम लोन मैक्सगेन (OD) पर ब्याज दर 7.75 फीसदी से 8.95 फीसदी है। टॉप अप लोन पर ब्याज दर 8 से 10.75 फीसदी है। टॉप अप (OD) लोन पर ब्याज दर 8.25 से 9.45 फीसदी है। लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी पर ब्याज दर 9.20 से 10.75 फीसदी है। रिवर्स मॉर्गेज लोन पर ब्याज दर 10.55 फीसदी है। वहीं, योनो इंस्टा होम टॉप अप लोन पर 8.35 फीसदी ब्याज दर ऑफर हो रही है।

लोन का प्रकारब्याज दर
होम लोन7.50% – 8.70%
होम लोन मैक्सगेन (OD)7.75% – 8.95%
टॉप अप लोन8.00% – 10.75%
टॉप अप (OD) लोन8.25% – 9.45%
लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी9.20% – 10.75%
रिवर्स मॉर्गेज लोन10.55%
योनो इंस्टा होम टॉप अप लोन8.35%

60 लाख रुपये के होम लोन पर कितनी बनेगी EMI

अगर आप एसबीआई से 8 फीसदी ब्याज दर पर 30 साल के लिए 60 लाख रुपये का होम लोन ले रहे हैं, तो मंथली ईएमआई 44,026 रुपये की बनेगी। इस लोन में आप 30 साल में कुल ब्याज 98,49,315 रुपये चुकाएंगे। अगर आप यह लोन 7.50 फीसदी ब्याज दर पर लेते हैं, तो मंथली ईएमआई 41,953 रुपये की बनेगी। यहां आप कुल 91,03,033 रुपये ब्याज चुकाएंगे।

ब्याज दरलोन अवधिलोन राशिमासिक EMIकुल ब्याज भुगतान
8.00%30 साल₹60,00,000₹44,026₹98,49,315
7.50%30 साल₹60,00,000₹41,953₹91,03,033
ब्याज दरEMI (रु)आवश्यक न्यूनतम मासिक सैलरी (रु)
8.00%44,02688,052
7.50%41,95383,906

कितनी होनी चाहिए सैलरी?

बैंक अक्सर ग्राहक की मंथली सैलरी के 50 फीसदी रकम के बराबर ईएमआई वाला लोन दे देते हैं, बशर्ते ग्राहक पर पहले से कोई दूसरा लोन न हो। ऐसे में 8 फीसदी ब्याज दर पर यह लोन लेने के लिए आपकी न्यूनतम मंथली सैलरी 88,052 रुपये होनी चाहिए। वहीं, 7.50 फीसदी ब्याज दर पर यह लोन ले रहे हैं, तो न्यूनतम मंथली सैलरी 83,906 रुपये होनी चाहिए।

Published on:
21 Nov 2025 11:07 am