कारोबार

Home Loan Interest Rates: 7% की शुरुआती ब्याज दर पर ऑफर हो रहा होम लोन, जानिए सरकारी और प्राइवेट बैंकों की रेट लिस्ट

Bank of Maharashtra Home Loan Rate: घर खरीदने वालों के लिए होम लोन की ब्याज दर का चुनाव बेहद अहम है। 30 लाख से 75 लाख रुपये तक के लोन में सरकारी बैंकों में बैंक ऑफ महाराष्ट्र और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शुरुआती दर 7% है।
2 min read
Aug 20, 2026
Home Loan Calculator
होम लोन पर 7% की न्यूनतम ब्याज दर ऑफर हो रही है। (PC: AI)

Cheapest Home Loan: घर खरीदते समय अक्सर लोग प्रॉपर्टी की कीमत, डाउन पेमेंट और EMI पर ज्यादा ध्यान देते हैं। लेकिन होम लोन की ब्याज दर को हल्के में लेना जेब पर भारी पड़ सकता है। ब्याज दर में सिर्फ 1 फीसदी का अंतर भी 20 से 30 साल के लंबे लोन में लाखों रुपये का फर्क पैदा कर सकता है। यही वजह है कि घर खरीदने से पहले अलग-अलग बैंकों की होम लोन रेट्स की तुलना करना फायदेमंद रहता है।

अगर आप 50 लाख रुपये का फिक्स्ड रेट होम लोन 30 साल के लिए लेते हैं और ब्याज दर 7% की जगह 8% है, तो कुल ब्याज भुगतान करीब 12.32 लाख रुपये ज्यादा हो सकता है। यानी ब्याज दर का छोटा सा फर्क भी लंबी अवधि में बड़ा खेल कर सकता है।

कहां मिल रही सबसे कम रेट?

19 अगस्त 2026 तक के पैसाबाजार के आंकड़ों के मुताबिक, 30 लाख रुपये से ज्यादा और 75 लाख रुपये तक के होम लोन पर सरकारी बैंकों में बैंक ऑफ महाराष्ट्र और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया सबसे कम शुरुआती ब्याज दर 7% ऑफर कर रहे हैं। वहीं, प्राइवेट बैंकों की बात करें तो साउथ इंडियन बैंक की शुरुआती ब्याज दर 7.25% है। इसके बाद फेडरल बैंक 7.35% की शुरुआती दर के साथ दूसरे स्थान पर है।

हालांकि, यहां एक बात जानना जरूरी है। जरूरी नहीं है कि बैंक द्वारा ऑफर की जा रही शुरूआती ब्याज दर पर हर ग्राहक को लोन मिल जाए। आपकी वास्तविक ब्याज दर क्रेडिट स्कोर, इनकम, नौकरी और दूसरे कई फैक्टर्स पर निर्भर कर सकती है।

सरकारी बैंकों में होम लोन पर ब्याज दर

बैंक30 लाख से 75 लाख रुपये तक के होम लोन पर ब्याज दर
बैंक ऑफ बड़ौदा7.20% से 9.00%
बैंक ऑफ इंडिया7.10% से 10.00%
बैंक ऑफ महाराष्ट्र7.00% से 9.90%
केनरा बैंक7.20% से 10.00%
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया7.00% से 9.15%
इंडियन बैंक7.15% से 9.55%
इंडियन ओवरसीज बैंक7.20% से शुरुआत
पंजाब एंड सिंध बैंक7.35% से 10.75%
पंजाब नेशनल बैंक7.25% से 9.20%
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया7.25% से 9.05%
यूको बैंक7.15% से 9.25%
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया7.15% से 9.60%
सोर्स- पैसा बाजार

प्राइवेट बैंकों में होम लोन पर ब्याज दरें

बैंक30 लाख से 75 लाख रुपये तक के होम लोन पर ब्याज दर
एक्सिस बैंक8.00% से 11.90%
बंधन बैंक8.55% से 13.52%
सिटी यूनियन बैंक8.50% से 10.00%
सीएसबी बैंक8.30% से आगे
फेडरल बैंक7.35% से 10.00%
एचडीएफसी बैंक7.75% से शुरुआत
एचएसबीसी बैंक7.45% से शुरुआत
आईसीआईसीआई बैंक7.50% से शुरुआत
कर्नाटक बैंक7.48% से 11.80%
करूर वैश्य बैंक8.50% से 10.65%
कोटक महिंद्रा बैंक7.60% से शुरुआत
आरबीएल बैंक9.00% से शुरुआत
साउथ इंडियन बैंक7.25% से शुरुआत
तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक7.90% से 9.30%
सोर्स- पैसा बाजार

बैंक से पूछें आपको क्या ऑफर होगी रेट

बैंक लोन देते समय आपका क्रेडिट स्कोर, इनकम, नौकरी या बिजनेस प्रोफाइल, लोन की रकम, चुकाने की अवधि और पहले से चल रहे कर्ज जैसी कई चारी चीजों को देखता है। इसी आधार पर आपको मिलने वाली ब्याज दर तय हो सकती है। इसलिए होम लोन लेने से पहले सिर्फ शुरुआती ब्याज दर देखकर फैसला न करें। बैंक से अपनी प्रोफाइल के आधार पर मिलने वाली वास्तविक दर पूछें और दूसरे बैंकों से उसका मिलान करें।

अच्छा क्रेडिट स्कोर क्यों जरूरी है?

होम लोन में आपका क्रेडिट स्कोर काफी अहम भूमिका निभाता है। बैंक इसे देखकर अंदाजा लगाता है कि आपने पहले लिए गए कर्ज और क्रेडिट कार्ड के भुगतान कितनी जिम्मेदारी से किए हैं। अच्छा क्रेडिट स्कोर होने पर कम ब्याज दर मिलने की संभावना बढ़ सकती है। वहीं, कमजोर क्रेडिट प्रोफाइल वाले ग्राहकों को बैंक ज्यादा ब्याज दर ऑफर कर सकता है या लोन की शर्तें अलग हो सकती हैं। इसलिए घर खरीदने से पहले अपनी क्रेडिट रिपोर्ट जांच लेनी चाहिए।

Updated on:
20 Aug 2026 06:19 pm
Published on:
20 Aug 2026 06:14 pm