कारोबार

Home Loan Calculator: किन बैंकों में मिल रहा है सबसे सस्ता होम लोन? 30 लाख के कर्ज पर जानिए देनी होगी होगी आपको EMI

Cheapest Home Loan Interest Rate: होम लोन पर इस समय सबसे कम ब्याज दर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और बैंक ऑफ इंडिया ऑफर कर रहे हैं। यहां ब्याज दर 7.10 फीसदी से शुरू हो रही हैं।
3 min read
Jul 20, 2026
Home Loan
सरकारी बैंक होम लोन पर कम ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं। (PC: AI)

Home Loan Interest Rates: अपना घर हर किसी का सपना होता है। लेकिन प्रॉपर्टी के रेट इतने हाई हो गए हैं कि घर खरीदना काफी महंगा पड़ रहा है। ऐसे में अधिकतर लोग घर खरीदने के लिए होम लोन लेते हैं। लेकिन लोग सबसे बड़ी गलती यह करते हैं कि उनका बिल्डर जो बैंक सजेस्ट करता है उसी से ही होम लोन ले लेते हैं। कई लोग बिना मार्केट सर्वे किए अपने सेविंग अकाउंट वाले बैंक से होम लोन ले लेते हैं। होम लोन की ब्याज दर में सिर्फ कुछ पॉइंट की कमी आपके द्वारा चुकाए जाने वाले कुल ब्याज में लाखों रुपये का अंतर ला सकती है। इसलिए अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरों की तुलना करके जहां सबसे किफायती लग रहा हो, वहां से होम लोन लेना चाहिए। साथ ही प्रोसेसिंग फीस, प्रीपेमेंट चार्जेज और ईएमआई डिफॉल्ट चार्जेज जैसे शुल्कों को भी देख लेना चाहिए।

कहां है सबसे कम ब्याज दर?

सरकारी बैंकों, प्राईवेट बैंकों और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों के ऑफर्स की तुलना करें, तो सबसे कम ब्याज दर सरकारी बैंकों में ऑफर हो रही है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और बैंक ऑफ इंडिया होम लोन पर 7.10 फीसदी की शुरुआती ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं। हालांकि, कम ब्याज दर पाने के लिए ग्राहक का क्रेडिट स्कोर अच्छा होना चाहिए। इसके अलावा एक स्टेबल और नियमित इनकम सोर्स का होना भी जरूरी है।

सरकारी बैंकों में होम लोन पर ब्याज दरें

बैंक का नाम₹30 लाख तक के लोन पर ब्याज दर₹30 लाख से ₹75 लाख तक के लोन पर ब्याज दर₹75 लाख से अधिक के लोन पर ब्याज दर
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया7.10% - 9.15%7.10% - 9.15%7.10% - 9.15%
बैंक ऑफ महाराष्ट्र7.10% - 9.90%7.10% - 9.90%7.10% - 9.90%
बैंक ऑफ इंडिया7.10% - 10.00%7.10% - 10.00%7.10% - 10.25%
यूको बैंक7.15% - 9.25%7.15% - 9.25%7.15% - 9.25%
इंडियन बैंक7.15% - 9.55%7.15% - 9.55%7.15% - 9.55%
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया7.15% - 9.60%7.15% - 9.60%7.15% - 9.60%
बैंक ऑफ बड़ौदा7.20% - 9.00%7.20% - 9.00%7.20% - 9.25%
इंडियन ओवरसीज बैंक7.20% से शुरू7.20% से शुरू7.20% से शुरू
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई)7.25% - 9.05%7.25% - 9.05%7.25% - 9.05%
केनरा बैंक7.25% - 10.00%7.20% - 10.00%7.15% - 9.90%
पंजाब नेशनल बैंक7.30% - 9.30%7.25% - 9.20%7.25% - 9.20%
पंजाब एंड सिंध बैंक7.30% - 10.70%7.30% - 10.70%7.30% - 10.70%

प्राइवेट बैंकों में होम लोन पर ब्याज दरें

बैंक का नाम₹30 लाख तक के लोन पर ब्याज दर₹30 लाख से ₹75 लाख तक के लोन पर ब्याज दर₹75 लाख से अधिक के लोन पर ब्याज दर
साउथ इंडियन बैंक7.20% से शुरू7.20% से शुरू7.20% से शुरू
एचएसबीसी बैंक7.45% से शुरू7.45% से शुरू7.45% से शुरू
कर्नाटक बैंक7.49% से 11.72%7.49% से 11.72%7.49% से 11.72%
आईसीआईसीआई बैंक7.55% से शुरू7.55% से शुरू7.55% से शुरू
कोटक महिंद्रा बैंक7.60% से शुरू7.60% से शुरू7.60% से शुरू
एचडीएफसी बैंक7.75% से शुरू7.75% से शुरू7.75% से शुरू
एक्सिस बैंक8.00% से 11.90%8.00% से 11.90%8.00% से 9.10%
आरबीएल बैंक8.20% से शुरू8.20% से शुरू8.20% से शुरू
सिटी यूनियन बैंक8.25% से 9.50%8.50% से 10.00%8.75% से 10.50%
सीएसबी बैंक8.30% से शुरू8.30% से शुरू8.30% से शुरू
फेडरल बैंक8.35% - 10.25%7.35% - 10.25%7.35% - 9.25%
बंधन बैंक8.55% - 13.52%8.55% - 13.52%8.55% - 13.52%

हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों में होम लोन पर ब्याज दरें

हाउसिंग फाइनेंस कंपनी₹30 लाख तक के लोन पर ब्याज दर₹30 लाख - ₹75 लाख तक के लोन पर ब्याज दर₹75 लाख से अधिक के लोन पर ब्याज दर
एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस7.15% से शुरू7.15% से शुरू7.15% से शुरू
बजाज हाउसिंग फाइनेंस7.25% से शुरू7.25% से शुरू7.25% से शुरू
पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस7.50% से शुरू7.50% से शुरू7.50% से शुरू
आईसीआईसीआई होम फाइनेंस7.50% से शुरू7.50% से शुरू7.50% से शुरू
गोदरेज हाउसिंग फाइनेंस7.65% से शुरू7.65% से शुरू7.65% से शुरू
आदित्य बिड़ला कैपिटल7.75% से शुरू7.75% से शुरू7.75% से शुरू
टाटा कैपिटल8.00% से शुरू8.00% से शुरू8.00% से शुरू
जीआईसी हाउसिंग फाइनेंस8.20% से शुरू8.20% से शुरू8.20% से शुरू
सम्मान कैपिटल (पूर्व में इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस)8.75% से शुरू8.75% से शुरू8.75% से शुरू
एसएमएफजी इंडिया होम फाइनेंस9.25% से शुरू9.25% से शुरू9.25% से शुरू

30 लाख के लोन पर कितनी बनेगी EMI

अगर आप सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र या बैंक ऑफ इंडिया से 7.10 फीसदी की शुरुआती ब्याज दर पर 30 साल के लिए 30 लाख रुपये का होम लोन लेते हैं, तो मंथली ईएमआई 20,161 रुपये की बनेगी। इस लोन में आप 30 साल में कुल ब्याज 42,57,945 रुपये चुकाएंगे।

लोन अवधिमासिक ईएमआईकुल ब्याजकुल भुगतान (मूलधन + ब्याज)
20 वर्ष₹23,439₹26,25,452₹56,25,452
25 वर्ष₹21,395₹34,18,541₹64,18,541
30 वर्ष₹20,161₹42,57,945₹72,57,945

अगर आप यह लोन 25 साल के लिए लेते हैं, तो मंथली ईएमआई 21,395 रुपये की बनेगी। इस लोन में आप कुल ब्याज 34,18,541 रुपये चुकाएंगे। वहीं, आप यह लोन 20 साल के लिए लेते हैं, तो मंथली ईएमआई 23,439 रुपये की बनेगी। इस लोन में आप कुल ब्याज 26,25,452 रुपये चुकाएंगे।

Updated on:
20 Jul 2026 05:51 pm
Published on:
20 Jul 2026 05:51 pm