कारोबार

भारत के स्वर्ण भंडार में लगातार हो रहा इजाफा, 880 टन तक पहुंचा, जानिए विदेशी मुद्रा भंडार का हाल

India Gold Reserve: भारत के गोल्ड रिजर्व में लगातार इजाफा हो रहा है। 3 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में देश के स्वर्ण भंडार में 3.753 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।

2 min read
भारत के गोल्ड रिजर्व में इजाफा हुआ है। (PC: Pexels)

भारत के गोल्ड रिजर्व में लगातार इजाफा हो रहा है। 3 अक्टूबर को समाप्त हुए सप्ताह में भारत के स्वर्ण भंडार में 3.753 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। हालांकि, विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार तीसरे हफ्ते गिरावट देखने को मिली है। 3 अक्टूबर को खत्म हुए हफ्ते में भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 276 मिलियन डॉलर की गिरावट आई है। इससे विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 699.960 अरब डॉलर रह गया है। इससे एक हफ्ते पहले विदेशी मुद्रा भंडार में 2.33 अरब डॉलर की गिरावट आई थी। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 27 सितंबर 2024 को 704.885 अरब डॉलर के उच्चतम स्तर पर था। भारतीय रिजर्व बैंक ने ये आंकड़े जारी किए हैं।

ये भी पढ़ें

Gold Price Today: सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं? जान लीजिए 24, 22, 20, 18 और 14 कैरेट गोल्ड के रेट

फॉरेन करेंसी एसेट में गिरावट

फॉरेन करेंसी एसेट में 4.04 अरब डॉलर से अधिक की गिरावट होने से कुल विदेशी मुद्रा भंडार घट गया। आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, 3 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भारत का फॉरेन करेंसी एसेट 4.04 अरब डॉलर गिरकर 577.70 अरब डॉलर रह गया। देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार में फॉरेन करेंसी एसेट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले फॉरेन करेंसी एसेट में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।

गोल्ड रिजर्व में लगातार आ रही तेजी

दुनिया के अधिकतर केंद्रीय बैंक इस समय जमकर सोना खरीद रहे हैं। आरबीआई भी ऐसा कर रहा है। 3 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में देश के स्वर्ण भंडार में 3.753 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। इससे पहले स्वर्ण भंडार में 2.238 अरब डॉलर का इजाफा हुआ था। इससे भारत का स्वर्ण भंडार 98.770 अरब डॉलर पर जा पहुंचा है। मॉर्गन स्टेनली की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि आरबीआई साल 2024 से अभी तक करीब 75 टन सोने की खरीद कर चुका है। इससे आरबीआई के पास सोने का भंडार 880 टन तक जा पहुंचा है। यह भारत के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का 14 फीसदी है।

SDR में हुआ इजाफा

बीते हफ्ते भारत के एसडीआर यानी विशेष आहरण अधिकार में भी इजाफा हुआ है। इसमें 25 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। इससे यह बढ़कर 18.814 अरब डॉलर पर जा पहुंचा है। आईएमएफ के पास रखे देश के रिजर्व मुद्रा भंडार में 4 मिलियन डॉलर की गिरावट आई है, जिससे यह 4.669 अरब डॉलर रह गया है।

ये भी पढ़ें

40 लाख के होम लोन पर लोग चुकाते हैं 60 लाख रुपये ब्याज, क्या करें कि इंटरेस्ट फ्री हो जाए कर्ज?

Published on:
11 Oct 2025 10:23 am
Also Read
View All

अगली खबर