कारोबार

IT Stocks Rise: Infosys, TCS और HCL Tech समेत इन शेयरों में आई बड़ी तेजी, 400 पॉइंट उछला सेंसेक्स

TCS Share Price Rise: आईटी शेयरों में निचले स्तरों से आज अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। टीसीएस के साथ ही एचसीएल टेक, इन्फोसिस और टेक महिंद्रा के शेयरों में भी अच्छा उछाल आया है।
2 min read
Jul 02, 2026
Infosys Share Price
Infosys के Share में अच्छी तेजी देखी जा रही है। (PC: AI)

Top Gainers Today 2nd July 2026: भारतीय शेयर बाजार आज बढ़त के साथ खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज शुरुआती कारोबार में 9 बजकर 30 मिनट पर 0.55 फीसदी या 423 अंक की बढ़त के साथ 77,341 पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 0.52 फीसदी या 123 अंक बढ़कर 24,131 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। शुरुआती कारोबार में सबसे अधिक तेजी आईटी शेयरों में देखने को मिली। निचले स्तरों पर अच्छी खरीदारी आने के चलते यह तेजी आई है। निफ्टी आईटी 3.39 फीसदी की बढ़त के साथ ट्रेड करता दिखा। आइए जानते हैं कि निफ्टी-50 के टॉप गेनर्स में कौन-से शेयर रहे।

इन्फोसिस लिमिटेड (Infosys Share Price)

शुरुआती कारोबार में निफ्टी-50 पैक में सबसे अधिक तेजी इन्फोसिस में देखने को मिली। यह 9 बजकर 40 मिनट पर 4.72 फीसदी या 46.40 रुपये बढ़कर 1032 रुपये पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इस शेयर का 52 वीक हाई 1728 रुपये है, जो 3 फरवरी 2026 को दर्ज हुआ था। वहीं, 52 वीक लो 982.40 रुपये है, जो 1 जुलाई 2026 को दर्ज हुआ था। यह शेयर 13.56 पीई पर ट्रेड कर रहा है। कंपनी का मार्केट कैप 4,18,579.83 करोड़ रुपये है।

एचसीएल टेक (HCL Technologies Share)

टॉप गेनर्स में दूसरे नंबर पर एचसीएल टेक दिखाई दिया। यह 4.02 फीसदी या 42 रुपये की बढ़त के साथ 1075 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर का 52 वीक हाई 1780.10 रुपये है, जो 3 फरवरी 2026 को दर्ज हुआ था। वहीं, 52 वीक लो 1030 रुपये है, जो 1 जुलाई 2026 को दर्ज हुआ था। यह शेयर 16.85 के पीई पर ट्रेड कर रहा है। कंपनी का मार्केट कैप 2,91,501.90 करोड़ रुपये है।

कंपनी का नामबदलावशेयर प्राइसP/E
इन्फोसिस (Infosys)+4.72% (+₹46.40)₹1,03213.56
एचसीएल टेक (HCL Technologies)+4.02% (+₹42.00)₹1,07516.85
टीसीएस (TCS)+3.20% (+₹63.00)₹2,04614.50
टेक महिंद्रा (Tech Mahindra)+3.01% (+₹41.10)₹1,40327.79
इटरनल (Eternal)+1.00% (+₹2.70)₹283737.49

टीसीएस (Tata Consultancy Services Share)

यह शेयर शुरुआती कारोबार में 3.20 फीसदी या 63 अंक की बढ़त के साथ 2046 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर का 52 वीक हाई 3489.90 रुपये है, जो 2 जुलाई 2025 को दर्ज हुआ था। 52 वीक लो 1976.80 रुपये है, जो 1 जुलाई 2026 को दर्ज हुआ था। यह शेयर 14.50 के पीई पर ट्रेड कर रहा है। कंपनी का मार्केट कैप 7,40,622.51 करोड़ रुपये है।

टेक महिंद्रा (Tech Mahindra Share)

टेक महिंद्रा का शेयर 3.01 फीसदी या 41.10 रुपये की बढ़त के साथ 1403 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर का 52 वीक हाई 1854 रुपये है, जो 3 फरवरी 2026 को दर्ज हुआ था। वहीं, 52 वीक लो 1304 रुपये है, जो 9 मार्च 2026 को दर्ज हुआ था। यह शेयर 27.79 के पीई पर ट्रेड कर रहा है। कंपनी का मार्केट कैप 1,37,443.33 करोड़ रुपये है।

इटरनल (Eternal Share)

यह शेयर शुरुआती कारोबार में 1 फीसदी या 2.70 रुपये की बढ़त के साथ 283 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर का 52 वीक हाई 368.45 रुपये है, जो 16 अक्टूबर 2025 को दर्ज हुआ था। वहीं, 52 वीक लो 212.60 रुपये है, जो 16 मार्च 2026 को दर्ज हुआ था। यह शेयर 737.49 के पीई पर ट्रेड कर रहा है। कंपनी का मार्केट कैप 2,72,429.40 करोड़ रुपये है।

Updated on:
02 Jul 2026 10:27 am
Published on:
02 Jul 2026 10:16 am