कारोबार

JIO IPO को निवेशकों से मिला दमदार रिस्पांस, बाजार खुलते ही 80% भरा, GMP में भी आया बड़ा उछाल

Jio Platforms IPO News: ग्रे मार्केट में जियो प्लेटफॉर्म के शेयर का प्रीमियम बढ़ गया है। बुधवार सुबह यह 276 रुपये या 24.66 फीसदी के प्रीमियम पर ट्रेड करता दिखा। निवेशकों से भी अच्छा रिस्पांस मिलता दिख रहा है।
2 min read
• •
Oct 21, 2026
Jio Platforms IPO details
जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। (PC: AI)

Jio Platforms IPO GMP: देश का सबसे बड़ा आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। इस आईपीओ को निवेशकों से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। सुबह 10 बजकर 12 मिनट तक यह आईपीओ 86 फीसदी सब्सक्राइब हो चुका था। वहीं, ग्रे मार्केट में प्रीमियम भी 24 फीसदी से ऊपर पहुंच गया है। जियो का यह आईपीओ आज 21 अक्टूबर को खुला है और इसे 23 अक्टूबर तक सब्सक्राइब किया जा सकता है। आईपीओ में प्राइस बैंड 1065 से 1119 रुपये तय किया गया है।

0.86 गुना सब्सक्राइब हुआ आईपीओ

इन्वेस्टर गेन कि रिपोर्ट के अनुसार, सुबह 10 बजकर 12 मिनट पर यह आईपीओ कुल 0.86 गुना सब्सक्राइब हो चुका था। इस समय तक QIB का हिस्सा 2.86 गुना भर चुका था। NII का हिस्सा 0.18 गुना भर चुका था। RII की हिस्सा 0.16 गुना भर चुका था। वहीं, कर्मचारियों का हिस्सा 0.41 गुना भर चुका था।

GMP में हुआ इजाफा

ग्रे मार्केट में जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयर पर प्रीमियम में इजाफा हुआ है। इन्वेस्टर गेन के अनुसार, बुधवार सुबह 9 बजकर 37 मिनट पर यह शेयर 276 रुपये या 24.66 फीसदी के प्रीमियम पर ट्रेड करता दिखा। जीएमपी के आधार पर यह शेयर 1395 रुपये पर लिस्ट हो सकता है। हालांकि, जीएमपी रिटर्न की गारंटी नहीं होता है। इस शेयर के जीएमपी में लगातार इजाफा देखने को मिला है। 4 अक्टूबर को जीएमपी सिर्फ 13 फीसदी पर था। यह 15 अक्टूबर को 19 फीसदी पर पहुंचा। इसके बाद 17 अक्टूबर को बढ़कर 21 फीसदी और अब 24 फीसदी से ऊपर पहुंच गया है।

12 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं निवेशक

जियो प्लेटफॉर्म इस आईपीओ के जरिए 30,213 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। हर शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। रिटेल निवेशक आईपीओ में मिनिमम 1 लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं। एक लॉट में 12 शेयर हैं। इस तरह खुदरा निवेशकों को न्यूनतम 13,428 रुपये निवेश करने होंगे। कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई पर 28 अक्टूबर को लिस्ट हो सकते हैं।

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)

Updated on:
21 Oct 2026 10:41 am
Published on:
21 Oct 2026 10:13 am