फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60% है। सरकार साल में दो बार, आमतौर पर जनवरी और जुलाई से लागू होने वाली दरों के लिए डीए की समीक्षा करती है। जुलाई 2026 की बढ़ोतरी के लिए जुलाई 2025 से जून 2026 तक के 12 महीनों के औसत खुदरा महंगाई आंकड़ों को आधार बनाया जा रहा है। जून के महंगाई आंकड़ों के आधार पर डीए में करीब 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया जा रहा है। अगर यह अनुमान सही साबित होता है, तो महंगाई भत्ता 60% से बढ़कर 63% हो सकता है। हालांकि, अंतिम बढ़ोतरी कितनी होगी, यह सरकार की आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगा।