कारोबार

Unichem Lab Share Price: मास्टर ट्रस्ट और सीई इन्फो सिस्टम्स समेत इन 5 शेयरों में आज आई 18% तक की तेजी, जानिए 1 महीने का रिटर्न

Tribhovandas Bhimji Zaveri Share Price आज 14.80 फीसदी बढ़कर बंद हुआ है। इसके अलावा, सीई इन्फो सिस्टम्स (C.E. Info Systems Share Price) और यूनिकेम लैबोरेटरीज (Unichem Laboratories Share Price) के शेयर में भी बढ़त दर्ज हुई है।
2 min read
Jul 09, 2026
Master Trust Share Price
Master Trust के Share में 17.75 फीसदी की तेजी दर्ज हुई है।

Kalyan Jewellers Share Price: शेयर बाजार आज बढ़त लेकर बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.31 फीसदी या 238 अंक बढ़कर 76,741 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.34 फीसदी या 80.75 अंक की बढ़त के साथ 23,962 पर बंद हुआ है। सेंसेक्स पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी सनफार्मा, बजाज फिनसर्व, एयरटेल, इटरनल और इंडिगो में दर्ज हुई। वहीं, मारुति सुजुकी, इन्फोसिस, एनटीपीसी और टाइटन के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

रियल एस्टेट शेयरों में सबसे अधिक तेजी

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो आज सबसे अधिक तेजी निफ्टी रियल्टी में 3.54 फीसदी दर्ज हुई है। इसके अलावा, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.68 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 2.09 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.62 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.76 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.89 फीसदी और निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.62 फीसदी की तेजी दर्ज हुई है। इससे इतर निफ्टी ऑटो में 0.21 फीसदी और निफ्टी आईटी में 0.30 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है।

इन शेयरों में आई सबसे अधिक तेजी

  • कल्याण ज्वैलर्स के शेयर (Kalyan Jewellers Share Price) में आज 18.40 फीसदी या 68.85 रुपये की तेजी दर्ज हुई है। इससे यह 443 रुपये पर बंद हुआ है। इस शेयर ने 1 महीने में 23.86 फीसदी रिटर्न दिया है।
  • मास्टर ट्रस्ट (Master Trust Share Price) का शेयर 17.75 फीसदी या 14.29 रुपये की बढ़त के साथ 94.80 रुपये पर बंद हुआ है। इस शेयर ने 1 वीक में 24.31 फीसदी और 1 महीने में 26.20 फीसदी रिटर्न दिया है।
  • त्रिभुवनदास भीमजी जवेरी (Tribhovandas Bhimji Zaveri Share Price) का शेयर आज 14.80 फीसदी या 29.85 रुपये की बढ़त के साथ 231.55 रुपये पर बंद हुआ है। इस शेयर ने 1 वीक में 22.69 फीसदी और 1 महीने में 38.65 फीसदी रिटर्न दिया है।
  • यूनिकेम लैबोरेटरीज (Unichem Laboratories Share Price) का शेयर आज 13.60 फीसदी या 77.90 रुपये की बढ़त के साथ 650.60 रुपये पर बंद हुआ है। इस शेयर ने 1 हफ्ते में 40.66 फीसदी और 1 महीने में 72.53 फीसदी रिटर्न दिया है।
  • सीई इन्फो सिस्टम्स (C.E. Info Systems Share Price) का शेयर 14.79 फीसदी या 137.75 रुपये बढ़कर 1069.20 रुपये पर बंद हुआ है। इस शेयर ने 1 वीक में 15.96 फीसदी और 1 महीने में 20.82 फीसदी रिटर्न दिया है।
Updated on:
09 Jul 2026 04:28 pm
Published on:
09 Jul 2026 04:27 pm