9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

DLF Share Price: टाटा कैपिटल, केनरा बैंक और लोढ़ा डेवलपर्स के शेयरों में देखी जा रही अच्छी तेजी, जानिए 1 महीने में कितना दिया रिटर्न

Canara Bank Share Price में तेजी देखी जा रही है। इसके अलावा, एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी (HDFC AMC Share Price), टाटा कैपिटल (Tata Capital Share Price), लोढ़ा डेवलपर्स (Lodha Developers Share Price) और डीएलएफ लिमिटेड (DLF Share Price) के शेयरों में भी तेजी देखी गई है।
3 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Jul 09, 2026

Lodha Developers Share Price

Lodha Developers के शेयर में तेजी देखी गई है। (PC: AI)

Tata Capital Share Price Rise: भारतीय बाजार में आज गुरुवार को अच्छी तेजी देखी जा रही है। दोपहर 2 बजकर 25 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स 0.70 फीसदी या 576 अंक की बढ़त के साथ 77,046 पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, एनएसई निफ्टी इस समय 0.68 फीसदी या 163 अंक की बढ़त के साथ 24,045 पर ट्रेड करता दिखा। निफ्टी नेक्स्ट 50 पैक के टॉप गेनर्स की बात करें, तो इसमें डीएलएफ लिमिटेड, लोढ़ा डेवलपर्स, टाटा कैपिटल, एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी और केनरा बैंक के शेयर शामिल दिखाई दिए।

डीएलएफ लिमिटेड (DLF Share Price)

निफ्टी नेक्स्ट 50 के गेनर्स में टॉप पर डीएलएफ लिमिटेड का शेयर दिखाई दिया। यह शेयर 2 बजकर 27 मिनट पर 4.42 फीसदी या 28 रुपये की बढ़त के साथ 662 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने 1 वीक में 0.58 फीसदी, 1 महीने में 15.10 फीसदी और 1 साल में -20.21 फीसदी रिटर्न दिया है।

लोढ़ा डेवलपर्स (Lodha Developers Share Price)

लोढ़ा डेवलपर्स का शेयर दोपहर 2 बजकर 33 मिनट पर 3.65 फीसदी या 40.65 रुपये की बढ़त के साथ 1155.75 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने 1 वीक में 14.90 फीसदी, 1 महीने में 30.21 फीसदी और 1 साल में -16.83 फीसदी रिटर्न दिया है।

टाटा कैपिटल (Tata Capital Share Price)

टाटा कैपिटल का शेयर 2 बजकर 37 मिनट पर 2.92 फीसदी या 10.10 रुपये की बढ़त के साथ 356.35 रुपये पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इस शेयर ने 1 हफ्ते में 0.15 फीसदी, 1 महीने में 10.53 फीसदी और इस साल अब तक 4.82 फीसदी रिटर्न दिया है।

एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी (HDFC Asset Management Company Share Price)

यह शेयर दोपहर 2 बजकर 41 मिनट पर 2.55 फीसदी या 67.90 रुपये की बढ़त के साथ 2727.10 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने 1 वीक में -1.17 फीसदी, 1 महीने में 8.95 फीसदी और एक साल में 6.10 फीसदी रिटर्न दिया है।

केनरा बैंक (Canara Bank Share Price)

केनरा बैंक का शेयर दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पर 2.96 फीसदी या 3.59 रुपये की बढ़त के साथ 124.74 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने 1 वीक में -1.56 फीसदी, 1 महीने में -9.34 फीसदी और 1 साल में 9.39 फीसदी रिटर्न दिया है।