9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kalyan Jewellers Share Price: पहली तिमाही में मजबूत रेवेन्यू से 17% उछला कल्याण ज्वैलर्स का शेयर, 5 महीने के हाई पर पहुंचा

Kalyan Jewellers Share Return: कल्याण ज्वैलर्स के शेयर ने 5 साल में 469 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। यह शेयर 32.67 के पीई पर ट्रेड कर रहा है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Jul 09, 2026

Kalyan Jewellers Share

Kalyan Jewellers के शेयर में तेजी देखी जा रही है। (PC: AI)

Kalyan Jewellers Q1 Result: गोल्ड जूलरी बेचने वाली कंपनी कल्याण ज्वैलर्स के शेयर में गुरुवार को जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर एनएसई पर कंपनी का शेयर 16.89 फीसदी या 63.20 रुपये की बढ़त के साथ 437.35 रुपये पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इस दौरान शेयर 440 रुपये के उच्च स्तर तक भी गया। शेयर में यह जबरदस्त तेजी कंपनी द्वारा जून तिमाही के वित्तीय आंकड़े जारी करने के बाद आई है। बुधवार को भी कल्याण ज्वैलर्स के शेयर में 5.5 फीसदी की तेजी आई थी।

रेवेन्यू में आया 38% का उछाल

कल्याण ज्वैलर्स ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही यानी अप्रैल से जून तिमाही का बिजनेस अपडेट जारी किया है। कंपनी ने जून तिमाही में 38 फीसदी सालाना राजस्व वृद्धि दर्ज की है। घरेलू और इंटरनेशल कारोबार में मजबूत डिमांड के चलते रेवेन्यू में यह उछाल आया है। कंपनी ने कहा कि भारत में उसका कारोबार उम्मीद से बेहतर रहा। देश के प्रमुख बाजारों में पुराने शोरूमों से भी अच्छी बिक्री हुई, जिससे Same Store Sales Growth करीब 28 फीसदी रही। कारोबार में यह तेजी ऐसे समय आई, जब पूरी 28 दिन की अधिक मास अवधि इसी तिमाही में रही। आमतौर पर अधिक मास के दौरान कई राज्यों में शादी-ब्याह से जुड़ी खरीदारी धीमी पड़ जाती है। इसके बावजूद कंपनी ने मजबूत बिक्री दर्ज की है।

विदेशों में भी बढ़ी बिक्री

कंपनी के अंतरराष्ट्रीय कारोबार ने भी अच्छा परफॉर्म किया। विदेशी बाजारों से राजस्व में करीब 35 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मिडिल ईस्ट में कारोबार करीब 30 फीसदी बढ़ा। हालांकि, अप्रैल में क्षेत्रीय भू-राजनीतिक तनाव की वजह से ग्राहकों की संख्या कुछ कम रही, लेकिन पुराने स्टोर्स की मजबूत बिक्री ने इसकी भरपाई कर दी। कंपनी के कुल राजस्व में अंतरराष्ट्रीय बाजारों की हिस्सेदारी करीब 14 फीसदी रही।

Candere ने दोगुनी से ज्यादा रफ्तार पकड़ी

Kalyan Jewellers के डिजिटल-फर्स्ट ज्वेलरी प्लेटफॉर्म Candere ने भी बढ़िया परफॉर्म किया। जून तिमाही में इसका राजस्व सालाना आधार पर करीब 112 फीसदी बढ़ गया। इसी दौरान कंपनी ने भारत में 12 नए कल्याण ज्वैलर्स शोरूम और 5 नए Candere शोरूम शुरू किए।

फेस्टिव और वेडिंग सीजन से बड़ी उम्मीदें

कंपनी का कहना है कि नई तिमाही की शुरुआत भी सकारात्मक रही है। आने वाले त्योहारों और शादी के सीजन को देखते हुए नए ज्वेलरी कलेक्शन तैयार किए जा रहे हैं। साथ ही कई नए शोरूम खोलने और मार्केटिंग अभियान चलाने की भी तैयारी है। 30 जून 2026 तक कंपनी के पास भारत और विदेशों में कुल 524 शोरूम थे। इनमें भारत में 354, मिडिल ईस्ट में 38, अमेरिका में 2, ब्रिटेन में 1 और Candere के 129 शोरूम शामिल हैं।

1 महीने में दिया 22.29% रिटर्न

कल्याण ज्वैलर्स के शेयर ने 1 हफ्ते में 11.88 फीसदी, 1 महीने में 22.29 फीसदी और 3 महीने में -2.67 फीसदी रिटर्न दिया है। हालांकि, इस शेयर ने 5 साल में 469 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। इस शेयर का 52 वीक हाई 617.70 रुपये है। वहीं, 52 वीक लो 327.05 रुपये है। यह शेयर 32.67 के पीई पर ट्रेड कर रहा है। कंपनी का मार्केट कैप 44,123.83 करोड़ रुपये है।