
Eternal के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। (PC: AI)
Airtel Share Price Rise: बुधवार को आई जबरदस्त गिरावट के बाद आज गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखी जा रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9 बजकर 35 मिनट पर 0.62 फीसदी या 493 अंक की बढ़त के साथ 76,967 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इस समय सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 22 शेयर हरे निशान पर और 8 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी इस समय 0.60 फीसदी या 149 अंक की बढ़त के साथ 24,037 पर ट्रेड करता दिखा। सबसे अधिक तेजी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, रियल एस्टेट, हेल्थकेयर, फार्मा और मीडिया सेक्टर के शेयरों में देखने को मिली।
इटरनल का शेयर शुरुआती कारोबार में सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर निफ्टी-50 पैक का टॉप गेनर बना हुआ था। यह 4.29 फीसदी या 12.30 रुपये की बढ़त के साथ 299 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने 1 हफ्ते में 6.76 फीसदी, 1 महीने में 21.56 फीसदी और 1 साल में 12.87 फीसदी रिटर्न दिया है।
यह शेयर सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर 2.43 फीसदी या 45.90 रुपये की बढ़त के साथ 1934.10 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने 1 हफ्ते में 3.31 फीसदी, 1 महीने में 8.66 फीसदी और इस साल अब तक 12.31 फीसदी रिटर्न दिया है। इस शेयर का 52 वीक हाई 1942.10 रुपये है, जो आज ही दर्ज हुआ है। वहीं, 52 वीक लो 1548 रुपये है, जो 26 सितंबर 2025 को दर्ज हुआ था।
एयरटेल का शेयर शुरुआती कारोबार में सुबह 9 बजकर 47 मिनट पर 2.71 फीसदी या 51.20 रुपये बढ़कर 1939.30 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने 1 हफ्ते में 3.50 फीसदी, 1 महीने में 7.87 फीसदी और इस साल अब तक -8.05 फीसदी रिटर्न दिया है।
यह शेयर सुबह 9 बजकर 56 मिनट पर 1.39 फीसदी या 3.20 रुपये की बढ़त के साथ 233.19 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने 1 हफ्ते में -2.74 फीसदी, 1 महीने में -0.45 फीसदी और इस साल अब तक -21.15 फीसदी रिटर्न दिया है।
नेस्ले इंडिया का शेयर सुबह 10 बजे 1.65 फीसदी या 23.90 रुपये की बढ़त के साथ 1474.40 रुपये पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इस शेयर ने 1 हफ्ते में 1.98 फीसदी, 1 महीने में 4.57 फीसदी और 1 साल में 21.50 फीसदी रिटर्न दिया है।
Updated on:
09 Jul 2026 10:27 am
Published on:
09 Jul 2026 10:27 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
