9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Crude Oil पहुंचा 80 डॉलर पार, क्या फिर से बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम?

Crude Oil Price Update: अमेरिका और ईरान के बीच फिर से बढ़ रहे सैन्य तनाव का असर क्रूड ऑयल के दामों पर दिखने लगा है। पिछले कुछ हफ्तों से 72 डॉलर प्रति बैरल के आसपास ट्रेड कर रहे क्रूड के दाम 79 डॉलर तक पहुंच गए हैं। इससे भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमत कम होने की उम्मीद कम हो गई है।
2 min read
Google source verification
Petrol Diesel Price Update In Jaipur City

Petrol Diesel के दाम स्थिर बने हुए हैं। (फोटो: Ani)

Petrol Diesel Price Today 9th July 2026: अमेरिका और ईरान के बीच फिर से सैन्य हमलों के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज बढ़त दर्ज की गई है। इससे मिडिल ईस्ट से तेल आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ गई है। हालांकि, भारत में सरकारी तेल कंपनियों ने फिलहाल पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। देश में फ्यूल के दाम 25 मई से स्थिर बने हुए हैं।

Crude Oil 80 डॉलर के पार

गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर ब्रेंट क्रूड की कीमत 79.95 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी डब्ल्यूटीआई (WTI) क्रूड 75 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया। दोनों ही बेंचमार्क में करीब 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई। इससे पहले बुधवार 8 जुलाई को ब्रेंट क्रूड ने 75 डॉलर से सीधे 78 डॉलर प्रति बैरल की छलांग लगाई थी।

9 जुलाई को पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर

ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने के बावजूद भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम गुरुवार को भी स्थिर रहे। सरकारी तेल कंपनियों ने 25 मई के बाद से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। पेट्रोलियम मंत्री के दिए बयान के मुताबिक यदि क्रूड ऑयल की कीमत स्थिर नहीं रहती है तो पेट्रोल-डीजल के सस्ता होने की उम्मीद कम हो जाती है।

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)
नई दिल्ली₹102.12₹95.20
कोलकाता₹113.51₹99.82
मुंबई₹111.21₹97.83
चेन्नई₹107.76₹99.55
गुरुग्राम₹102.97₹95.64
नोएडा₹101.96₹95.44
बेंगलुरु₹111.68₹99.56
भुवनेश्वर₹108.97₹100.68
चंडीगढ़₹101.54₹89.47
हैदराबाद₹115.69₹103.82
जयपुर₹113.19₹98.25
लखनऊ₹101.86₹95.36
पटना₹113.37₹99.36
तिरुवनंतपुरम₹115.49₹104.40

10 डॉलर तक महंगा हो सकता है क्रूड

टीपी आईकैप (TP ICAP) के विश्लेषक स्कॉट शेल्टन का कहना है कि यदि होर्मुज फिर से बंद होता है तो कच्चे तेल की कीमतों में करीब 10 डॉलर प्रति बैरल तक और बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, अगर इस रास्ते से तेल की आपूर्ति सामान्य बनी रहती है तो कीमतों में बहुत अधिक बढ़ोतरी की संभावना नहीं है। फिलहाल बाजार की नजर मिडिल ईस्ट की स्थिति और वहां से तेल आपूर्ति पर बनी हुई है।