9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Crude Oil Price: अमेरिका और ईरान में बढ़ा तनाव, तेल कीमतों में उछाल, दुनिया भर के बाजारों में हलचल

Crude Oil Price: अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर तनाव गहराता जा रहा है, जिसका सीधा असर वैश्विक तेज बाजार पर दिखाई देने लगा है। अमेरिका की ओर से लगातार दूसरे दिन ईरान पर हलमे किए जाने के बाद कच्चे तेज की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

kamlesh sharma

Jul 09, 2026

Crude Oil

Crude Oil

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर तनाव गहराता जा रहा है, जिसका सीधा असर वैश्विक तेज बाजार पर दिखाई देने लगा है। अमेरिका की ओर से लगातार दूसरे दिन ईरान पर हलमे किए जाने के बाद कच्चे तेज की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। इस ताजा सैन्य कार्रवाई से दुनियाभर के बाजारों में तेल आपूर्ति बाधित होने की आशंका बढ़ गई है।

गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 0.95 प्रतिशत की तेजी के साथ 78.68 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था, जिसने 79.15 डॉलर का उच्च स्तर छुआ। वहीं अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) कच्चे तेल के भाव में 74 सेंट यानी 1.01 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जिसके बाद यह 74.26 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तुर्की में नाटो शिखर सम्मेलन में कहा था कि ईरान के साथ युद्धविराम "खत्म" हो गया है, जिससे मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव को लेकर चिंताएं फिर से बढ़ गईं और तेल की कीमतों में भारी उछाल आया।

अमेरिकी शेयर बाजार लुढ़के

दूसरी ओर, वैश्विक अनिश्चितता के बीच अमेरिकी शेयर बाजार में भी गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 576.76 अंक (1.09 फीसदी) की बड़ी गिरावट के साथ 52,348.39 के स्तर पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 सूचकांक भी 0.28 प्रतिशत टूटकर 7,482.71 पर आ गया, हालांकि नैस्डैक कंपोजिट मामूली 0.2 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,870.65 पर बंद हुआ।

लगातार दूसरे दिन किए हमले

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बताया कि अमेरिकी सेना ने बुधवार रात ईरान पर नए हमले किए। यह कार्रवाई राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा आठ सप्ताह के युद्धविराम को खत्म करने की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद की गई। ट्रंप ने मंगलवार के हमलों का जिक्र करते हुए कहा कि वॉशिंगटन पहले ही तेहरान पर 'बहुत जोरदार' हमला कर चुका है और आगे भी सैन्य कार्रवाई की संभावना से इनकार नहीं किया। ट्रंप ने ईरानी नेतृत्व पर बातचीत के दौरान बार-बार रुख बदलने का आरोप लगाते हुए उन्हें 'अविश्वसनीय' बताया।

कड़े जवाब की चेतावनी

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने आरोप लगाया कि ईरान ने कमर्शियल जहाजों पर हमले फिर से शुरू कर दिए हैं, जो हालिया समझौते का उल्लंघन है। उन्होंने चेतावनी दी कि होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री यातायात बाधित करने की किसी भी कोशिश पर अमेरिका और अधिक कड़ा सैन्य जवाब देगा।

वेंस ने स्पष्ट कहा कि यदि जहाजों पर हमले जारी रहे तो अमेरिका भी सैन्य कार्रवाई जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि समझौता बिल्कुल साफ है, यदि वे हमला करेंगे, तो हम करारा जवाब देंगे। हालांकि, संभावित सैन्य विकल्पों पर उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार किया।