8 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Rate Today: डोनाल्ड ट्रंप का एक बयान और वैश्विक बाजारों में टूट गया सोना, चांदी में भी भारी गिरावट, जानिए MCX पर क्या हैं रेट

Gold Silver Price Down: डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सीजफायर डील रद्द होने का बयान जारी करने से ईरान और अमेरिका के बीच फिर से युद्ध के हालात बन गए हैं। इससे यूएस फेड रेट में इजाफे की आशंका तेज हुई है, जो सोने पर दबाव डाल रही है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Jul 08, 2026

Gold Silver Price Down

Gold Silver Price Down: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। (PC: AI)

Gold Price Today: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान ने वैश्विक बाजारों में भूचाल ला दिया है। ऑयल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें 6 फीसदी तक बढ़ गई हैं। भारत समेत दुनिया के कई शेयर बाजारों में भारी गिरावट आई। वहीं, सोने में भी भारी गिरावट देखी जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि ईरान के साथ सीजफायर डील खत्म हो गई है। इससे मिडिल ईस्ट में फिर से युद्ध का माहौल बन गया है।

वैश्विक बाजार में गिर गया सोना

सोने की वैश्विक कीमतों में भारी गिरावट देखी जा रही है। बुधवार शाम 4 बजकर 40 मिनट पर कॉमेक्स पर सोने का भाव 2.20 फीसदी या 91.40 डॉलर टूटकर 4,066 डॉलर प्रति औंस रह गया। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 1.28 फीसदी या 52.65 डॉलर की गिरावट के साथ 4,053.59 डॉलर प्रति औंस रह गया है। ग्लोबल मार्केट में आई इस गिरावट का असर गुरुवार को घरेलू हाजिर मार्केट में देखने को मिल सकता है।

चांदी में भी भारी गिरावट

सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी भारी गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर चांदी 3.84 फीसदी या 2.35 डॉलर की गिरावट के साथ 58.98 डॉलर प्रति औंस रह गयी। वहीं, सिल्वर स्पॉट 2.38 फीसदी या 1.43 डॉलर की गिरावट के साथ 58.54 डॉलर प्रति औंस रह गया है।

MCX पर भी टूटे सोने-चांदी के भाव

घरेलू वायदा बाजार में भी सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शाम 4 बजकर 46 मिनट पर 5 अगस्त की डिलीवरी वाला सोना 1.57 फीसदी या 2279 रुपये की गिरावट के साथ 1,43,113 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी 3.06 फीसदी या 7057 रुपये गिरकर 2,23,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी।

क्यों गिरे भाव?

मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने से कच्चे तल की कीमतों में फिर से भारी तेजी आ सकती है। इससे महंगाई को लेकर चिंताएं बढ़ जाएंगी। ऐसा हुआ तो अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व महंगाई पर लगाम लगाने के लिए आक्रामक रूप से ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकता है। ब्याज दरों का बढ़ना सोने के लिए सही नही होता। ऐसी स्थिति में निवेशक बिना ब्याज आय वाले सोने से निकलकर ट्रेजरी बॉन्ड जैसे ब्याज आय वाले एसेट्स में निवेश करने लगते हैं। यही कारण है कि सोना गिर रहा है।

हाजिर बाजार में क्या हैं भाव

गुड रिटर्न्स के अनुसार, दिल्ली में बुधवार शाम 4 बजकर 50 मिनट पर 24 कैरेट गोल्ड का हाजिर भाव 770 रुपये की गिरावट के साथ 1,44,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ था। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 700 रुपये की गिरावट के साथ 1,32,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ था। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 570 रुपये की गिरावट के साथ 1,08,520 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया।