8 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

National Standard Share Price में लगा 10% का लोअर सर्किट, सेंसेक्स में आई 1800 से ज्यादा अंकों की गिरावट

Kaushalya Infrastructure Share Price Fall: कारोबारी सत्र में निफ्टी-50 में 580 अंकों की गिरावट देखने को मिली। Finkurve Financial, Kaushalya Infrastructure, Aegis Logistics और South Indian Bank के Share Price में 7 से 10 फीसदी की गिरावट आई है।
3 min read
Google source verification
National Standard Share Price hits Lower Circuit

South Indian Bank Share Price में 7% की गिरावट आई। (PC: AI)

Aegis Logistics Share Price Fall: शेयर बाजार में बुधवार (8 जुलाई) को जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स दोपहर 3 बजे 1870 अंकों की गिरावट के साथ 76,300 के स्तर पर कारोबार करता दिखाई दिया। वहीं, एनएसई निफ्टी-50 में 580 अंकों कि गिरावट देखने को मिली। इस दौरान एनएसई के कई स्मॉल और मिडकैप शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली। नेशनल स्टैंडर्ड में 10 फीसदी का लोअर सर्किट लगा, जबकि कौशल्या इंफ्रास्ट्रक्चर, एजिस लॉजिस्टिक्स, फिनकर्व फाइनेंशियल सर्विसेज और साउथ इंडियन बैंक के शेयर प्राइस में भी 7 से 9 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई।

कंपनीमार्केट कैप (₹ करोड़)52 सप्ताह का उच्च स्तर52 सप्ताह का निचला स्तर1 सप्ताह का रिटर्न1 महीने का रिटर्न2026 में अब तक रिटर्न
National Standard1,249.40₹1,519.95₹624.70-50.93%-47.94%-55.75%
Kaushalya Infrastructure39.80₹1,841.90₹750.0029.81%36.15%33.13%
Aegis Logistics 44,436.60₹1,423.50₹576.100.92%67.59%77.51%
Finkurve Financial899.16₹134.90₹48.02-1.94%3.95%-36.56%
The South Indian Bank11,519.49₹49.90₹28.11-2.66%1.05%16.66%

नेशनल स्टैंडर्ड (National Standard Share Price)

आज दोपहर 1 बजकर 44 मिनट पर नेशनल स्टैंडर्ड का शेयर 10.00 फीसदी या 69.40 रुपये की गिरावट के साथ 624.70 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। कारोबार के दौरान शेयर ने 670.00 रुपये का उच्च स्तर और 624.70 रुपये का निचला स्तर छुआ। शेयर में तेज बिकवाली के चलते इसमें 10 फीसदी का लोअर सर्किट लग गया।

कौशल्या इंफ्रास्ट्रक्चर (Kaushalya Infrastructure Share Price)

आज दोपहर 1 बजकर 46 मिनट पर कौशल्या इंफ्रास्ट्रक्चर का शेयर 9.39 फीसदी या 119.55 रुपये की गिरावट के साथ 1,153.95 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। कारोबार के दौरान शेयर ने 1,230.05 रुपये का उच्च स्तर और 1,147.55 रुपये का निचला स्तर छुआ।

एजिस लॉजिस्टिक्स (Aegis Logistics Share Price)

आज दोपहर 1 बजकर 49 मिनट पर एजिस लॉजिस्टिक्स का शेयर 8.41 फीसदी या 116.40 रुपये की गिरावट के साथ 1,267.30 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। कारोबार के दौरान शेयर का उच्च स्तर 1,364.80 रुपये और निचला स्तर 1,245.40 रुपये रहा।

फिनकर्व फाइनेंशियल (Finkurve Financial Services Share Price)

आज दोपहर 1 बजकर 51 मिनट पर फिनकर्व फाइनेंशियल सर्विसेज का शेयर 7.94 फीसदी या 5.57 रुपये की गिरावट के साथ 64.55 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। कारोबार के दौरान शेयर ने 70.95 रुपये का उच्च स्तर और 62.11 रुपये का निचला स्तर छुआ।

साउथ इंडियन बैंक लिमिटेड (South Indian Bank Share Price)

आज दोपहर 1 बजकर 53 मिनट पर साउथ इंडियन बैंक का शेयर 7.38 फीसदी या 3.52 रुपये की गिरावट के साथ 44.15 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। कारोबार के दौरान शेयर प्राइस 47.55 रुपये के उच्च स्तर और 43.01 रुपये के निम्न स्तर तक गया।