8 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Stock Market Fall: अमेरिका-ईरान के बीच तनाव बढ़ने से टूटा शेयर बाजार, सेंसेक्स 500 पॉइंट डाउन, जानिए कहां आई सबसे अधिक बिकवाली

Why Share Market Fall Today: अमेरिका ने ईरान के खिलाफ बड़े स्तर पर सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी है। इससे पहले ईरान ने होर्मुज से गुजर रहे कुछ व्यावसायिक जहाजों पर हमला किया था। इससे शेयर बाजार में निवेशकों का कॉन्फिडेंस डाउन है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Jul 08, 2026

Stock Market Today

Stock Market में आज बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। (PC: AI)

Stock Market Today 8th July 2026: भारतीय शेयर बाजार में आज बुधवार को भारी गिरावट देखी जा रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 364 अंक की गिरावट के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में 9 बजकर 26 मिनट पर यह 0.67 फीसदी या 523 अंक की गिरावट के साथ 77,655 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इस समय सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 24 शेयर लाल निशान पर और 6 शेयर हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी इस समय 0.66 फीसदी या 161 अंक की गिरावट के साथ 24,236 पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

PSU बैंक और ऑटो स्टॉक्स टूटे

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो शुरुआती कारोबार में 9 बजकर 45 मिनट पर सबसे अधिक गिरावट निफ्टी ऑटो में 1.32 फीसदी देखने को मिली। इसके अलावा, निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.24 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 1.08 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.73 फीसदी और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेस एक्स-बैंक में 1.14 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। इससे इतर निफ्टी फार्मा में 0.99 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.84 फीसदी और निफ्टी आईटी में 0.18 फीसदी की तेजी देखने को मिली।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

निफ्टी-50 के इन शेयरों में आई गिरावट

क्यों आई बाजार में गिरावट?

मिडिल ईस्ट में एक बार फिर युद्ध जैसे हालात हो गए हैं। ईरान ने होर्मुज से निकल रहे कुछ व्यावसायिक जहाजों पर हमले किये थे। इसके जवाब में अमेरिका ने मंगलवार रात ईरान के खिलाफ बड़े स्तर पर सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड CENTCOM ने कहा कि ईरान ने 3 कमर्शियल जहाजों पर हमला किया है।

अल जजीरा की एक रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिणी ईरान में कई जगह धमाकों की आवाज सुनाई दी है। उधर ब्रेंट क्रूड भी 2.67 फीसदी या 1.98 डॉलर की बढ़त के साथ 76.14 डॉलर पर जा पहुंचा है। इन सब घटनाओं से निवेशक डरे हुए हैं और मार्केट से मुनाफावसूली करने में लगे हैं। यही कारण है कि शेयर बाजार टूट गया है।