8 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Silver Price Today: मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ा तो टूट गए सोने के भाव, दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में जानिए गोल्ड के रेट

Gold Price Today: सोने की कीमत में गिरावट देखी जा रही है। दिल्ली 22 कैरेट गोल्ड का रेट गिरकर 1,32,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, चांदी का भाव 2,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Jul 08, 2026

Gold Rate Today

Gold Rate Today: सोने में गिरावट देखी गई है। (PC: AI)

Gold Rate Today 8th July 2026: सोने की कीमतों में आज बुधवार को गिरावट देखी जा रही है। घरेलू हाजिर बाजार में सोना लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर दिल्ली में सोने का भाव 770 रुपये की गिरावट के साथ 1,44,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 700 रुपये गिरकर 1,32,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया। वहीं, 18 कैरेट सोने का रेट 570 रुपये गिरकर 1,08,520 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया।

चांदी में मामूली तेजी

सोने से इतर चांदी की घरेलू हाजिर कीमतों में आज बुधवार को मामूली तेजी देखने को मिली। गुड रिटर्न्स के अनुसार, दिल्ली में चांदी का भाव बुधवार दोपहर 12 बजे 100 रुपये बढ़कर 2,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर दिखाई दिया।

बड़े शहरों में गोल्ड के रेट

शहर24 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)18 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)
चेन्नई₹1,45,420₹1,33,300₹1,11,500
मुंबई₹1,44,490₹1,32,450₹1,08,370
दिल्ली₹1,44,640₹1,32,600₹1,08,520
कोलकाता₹1,44,490₹1,32,450₹1,08,370
बेंगलुरु₹1,44,490₹1,32,450₹1,08,370
हैदराबाद₹1,44,490₹1,32,450₹1,08,370
केरल₹1,44,490₹1,32,450₹1,08,370
पुणे₹1,44,490₹1,32,450₹1,08,370
वडोदरा₹1,44,540₹1,32,500₹1,08,420
अहमदाबाद₹1,44,540₹1,32,500₹1,08,420
जयपुर₹1,44,640₹1,32,600₹1,08,520

MCX पर सोने-चांदी के भाव

सोने की घरेलू वायदा कीमत में बुधवार को गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स एक्सचेंज पर दोपहर 12 बजे 5 अगस्त की डिलीवरी वाला सोना 0.14 फीसदी या 207 रुपये की गिरावट के साथ 1,45,185 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 4 सितंबर की डिलीवरी वाली चांदी का भाव इस समय 0.02 फीसदी या 57 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 2,30,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

क्यों टूटे सोने के भाव?

मिडिल ईस्ट में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। ईरान द्वारा होर्मुज में कमर्शियल जहाजों पर अटैक के बाद अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू कर दिये हैं। इसके साथ ही आज कच्चा तेल का भाव भी बढ़कर 76 डॉलर के करीब पहुंच गया है। इससे यूएस फेड द्वारा ब्याज दर बढ़ाने की आशंका मजबूत हुई है, जो सोने पर दबाव बनाती है। यही कारण है कि सोना लाल निशान पर ट्रेड कर रहा है।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों की बात करें, तो कॉमेक्स पर सोना 0.38 फीसदी या 15.90 डॉलर की गिरावट के साथ 4,141.50 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट 0.48 फीसदी या 19.57 डॉलर की बढ़त के साथ 4125.81 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव 0.09 फीसदी या 0.05 डॉलर बढ़कर 61.39 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट 1.51 फीसदी या 0.91 डॉलर की बढ़त के साथ 60.88 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।