
Share Market में भारी गिरावट देखी जा रही है। (PC: AI)
Share Market Fall on 8th July 2026: भारतीय शेयर बाजार में आज भारी गिरावट देखी जा रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स दोपहर 2 बजकर 25 मिनट पर 2.06 फीसदी या 1606 अंक की भारी गिरावट के साथ 76,573 पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, एनएसई निफ्टी इस समय 2.02 फीसदी या 493 अंक की गिरावट के साथ 23,905 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। बाजार में इस गिरावट के बीच भी कई शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी 500 पैक के टॉप गेनर्स में कल्याण ज्वैलर्स, अनंत राज, चेन्नई पेट्रोलियम, एमसीएक्स और एथर एनर्जी दिखाई दिए।
कल्याण ज्वैलर्स ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में अपने रेवेन्यू में 38% ग्रोथ का अनुमान जताया है। कंपनी के इस बिजनेस अपडेट के बाद शेयर में भारी खरीदारी देखने को मिली। दोपहर 2 बजे कंपनी का शेयर 7 फीसदी या 24.85 रुपये की बढ़त के साथ 379.60 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने 1 महीने में 7.64 फीसदी, 3 महीने में -14.43 फीसदी और 3 साल में 134.54 फीसदी रिटर्न दिया है।
यह शेयर दोपहर 2 बजकर 7 मिनट पर 3.14 फीसदी या 16.90 रुपये की बढ़त के साथ 555 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने 1 हफ्ते में 9.71 फीसदी, 1 महीने में 5.55 फीसदी और 3 महीने में 16.88 फीसदी रिटर्न दिया है।
यह शेयर दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर 2.49 फीसदी या 27 रुपये की बढ़त के साथ 1113.10 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने 1 हफ्ते में -1.1 फीसदी, 1 महीने में -5.86 फीसदी और 3 महीने में 13.3 फीसदी रिटर्न दिया है।
एमसीएक्स का शेयर दोपहर 2 बजकर 14 मिनट पर 2.44 फीसदी या 64.60 रुपये की बढ़त के साथ 2707.80 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने 1 महीने में -4.6 फीसदी, 3 महीने में 3.76 फीसदी और 1 साल में 58.53 फीसदी रिटर्न दिया है।
यह शेयर दोपहर 2 बजकर 18 मिनट पर 2.58 फीसदी या 29.40 रुपये की बढ़त के साथ 1170 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने 1 महीने में 16.56 फीसदी, 3 महीने में 51.58 फीसदी और 1 साल में 254.27 फीसदी रिटर्न दिया है।
Updated on:
08 Jul 2026 02:45 pm
Published on:
08 Jul 2026 02:42 pm
