9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

HCL Share Price: Infosys, TCS और Tech Mahindra के शेयरों में आई 2.5% तक की गिरावट, जानिए क्या है मार्केट का हाल

Infosys Share Price Fall: गुरुवार को शेयर बाजार में टेक कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। Infosys, TCS, HCl, Tech Mahindra के Share Price में 2.58 फीसदी तक की गिरावट आई है। इसके अलावा फार्मा कंपनी Dr. Reddy's के Share Price में भी गिरावट आई है।
3 min read
Google source verification
Tech Mahindra Share Price Fall

HCl Share Price में गिरावट देखी जा रही है। (फोटो: AI)

TCS Share Price Fall: भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखी जा रही है। बीएसई और एनएसई दोनों ही एक्सचेंज ने बढ़त के साथ शुरुआत की है। बीएसई सेंसेक्स में सुबह 10 बजे 500 अंकों की तेजी देखने को मिली। वहीं, एनएसई निफ्टी में 160 अंकों की तेजी देखी गई। लेकिन इस तेजी के बावजूद निफ्टी-50 के कुछ शेयरों में गिरावट का माहौल रहा। सबसे ज्यादा आईटी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली हावी रही। इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचसीएल टेक्नोलॉजीज और टेक महिंद्रा के शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आए। वहीं, फार्मा सेक्टर की प्रमुख कंपनी डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज के शेयर में भी गिरावट देखी गई।

कंपनीमार्केट कैप (₹ करोड़)52 वीक हाई (₹)52 वीक लो (₹)1 सप्ताह का रिटर्न1 महीने का रिटर्न2026 में अब तक रिटर्न
इन्फोसिस (Infosys)4,22,677.991,728.00982.40+0.42%-11.44%-35.86%
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS)7,33,096.893,489.901,976.80-2.10%-5.87%-37.27%
एचसीएल (HCL)3,06,182.831,780.101,030.00+4.66%-1.57%-30.97%
टेक महिंद्रा (Tech Mahindra)1,37,972.561,854.001,304.10-0.95%-5.12%-12.43%
डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज (Dr. Reddy's)1,10,018.621,414.901,148.40-2.28%+3.67%+4.91%

इन्फोसिस (Infosys Share Price)

आज सुबह 9 बजकर 21 मिनट पर इन्फोसिस का शेयर 2.58 फीसदी या 27.60 रुपये की गिरावट के साथ 1,041.70 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। कारोबार के दौरान शेयर ने 1,062.70 रुपये का उच्च स्तर और 1,044.30 रुपये का निचला स्तर छुआ।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS Share Price)

आज सुबह 9 बजकर 23 मिनट पर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का शेयर 1.49 फीसदी या 30.60 रुपये की गिरावट के साथ 2,026.90 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। कारोबार के दौरान शेयर ने 2,065.00 रुपये का उच्च स्तर और 2,016.00 रुपये का निचला स्तर छुआ।

एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies Share Price)

सुबह 9 बजकर 25 मिनट पर एचसीएल टेक्नोलॉजीज का शेयर 1.65 फीसदी या 18.90 रुपये की गिरावट के साथ 1,126.70 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। कारोबार के दौरान शेयर ने 1,144.10 रुपये का उच्च स्तर और 1,121.00 रुपये का निचला स्तर छुआ।

टेक महिंद्रा (Tech Mahindra Share Price)

आज सुबह 9 बजकर 26 मिनट पर टेक महिंद्रा का शेयर 1.41 फीसदी या 20.20 रुपये की गिरावट के साथ 1,408.60 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। कारोबार के दौरान शेयर ने 1,427.90 रुपये का उच्च स्तर और 1,399.00 रुपये का निचला स्तर छुआ।

डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज (Dr. Reddy's Share Price)

सुबह 9 बजकर 28 मिनट पर डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज का शेयर 2.14 फीसदी या 28.90 रुपये की गिरावट के साथ 1,320.10 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। कारोबार के दौरान शेयर ने 1,341.90 रुपये का उच्च स्तर और 1,312.10 रुपये का निचला स्तर छुआ।